Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: चाचा की मौत का बदला लेने भतीजे ने की बड़ी प्लानिंग, पहले शराब और मुर्गा पार्टी दिया फिर उतारा मौत के घाट

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

कुछ दिन पहले सोननदी डैम के पास सलीम खान का शव संदिग्ध हालत में मिला था। - Dainik Bhaskar

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले में बड़ा खुलासा किया है। पेण्ड्रा क्षेत्र के कोटमी चौकी क्षेत्र स्थित सोननदी चेक डेम के पास 2 जनवरी 2025 को सलीम खान निवासी सेवरा दुबटिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। 

दुर्घटना में हुई थी आलोक की मौत 

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू की जिसमे चौंकाने वाले खुलासे हुए। तफ्तीश के दौरान यह सामने आया कि आरोपी नरेन्द्र उर्फ छोटू यादव निवासी सेवरा दुबटिया ने अपने मुंहबोले चाचा आलोक कश्यप की मृत्यु का बदला लेने के लिए सलीम खान की हत्या किया था। 8 महीने पहले आलोक कश्यप और सलीम खान एक साथ बिलासपुर जा रहे थे। जब रास्ते में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से आलोक की मौत हो गई थी। आलोक कश्यप का भतीजा नरेन्द्र इसे दुर्घटना मानने को तैयार नहीं था और सलीम को इसके लिए दोषी ठहरा रहा था। 

पिकनिक मनाने के बहाने ले गया डैम 

1 जनवरी 2025 को नरेन्द्र यादव ने न्यू ईयर पार्टी के बहाने सलीम खान को अपने ऑटो में बैठाया और कुछ अन्य युवकों के साथ पिकनिक मनाने ग्राम कुडकई के पीछे निगवा डोंगरी जंगल ले गया। वहां चावल, मुर्गा और शराब का इंतजाम किया गया और सलीम को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाई। जब सलीम ने आरोपी के चाचा के साथ हुई घटना के बारे में कोई अपराध की बात कबूल नहीं की तो बाकी दोस्तों के जाने के बाद और नशा करने के बहाने आरोपी सलीम को अकेले सोन नदी के चेक डैम के पास अपनी ऑटो में लेकर गया। 

गहरे खाई में दे दिया धक्का

नशे की हालत में नरेन्द्र ने सलीम से जबरदस्ती आलोक कश्यप की मौत का सच उगलवाने की कोशिश की जिस दौरान गुस्से में आकर आरोपी नरेंद्र ने सलीम के साथ मारपीट की और फिर उसे सोननदी चेक डेम पर 25-30 फीट गहरे खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साइबर सेल और थाना पेंड्रा की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए। संभावित गवाहों से पूछताछ की जिनके तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से टीम संदिग्ध तक पहुंच गई और पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और घटना की वजह और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया इसका खुलासा किया।  पुलिस ने घटना से जुड़े खून से सना गमछा और ऑटो रिक्शा को बरामद कर लिया है। 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts