Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज़ : 17 किलो सोना, हीरों के हार, भारी मात्रा में कैश, बिलासपुर में कोराबारी के यहां रेड करने पहुंची टीम के उड़े होश, अनवर ढेब

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 198

Share:

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की टीम ने एक बार फिर से कार्रवाई की है। टीम ने कारोबारी विवेक अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की है। यहां से अकूत दौलत मिली है।

ED Raid

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने बिलासपुर और दुर्ग में छापेमारी की थी। इस दौरान बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी। जानकारी के अनुसार, यहां से टीम को करीब 17 किलो सोना, हीरों के हार और भारी मात्रा में कैश मिला है।

हालांकि, ED की तरफ से अभी तक इस मामले में कई बयान जारी नहीं किया गया है। टीम ने गुरुवार सुबह छापेमारी कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। शुरुआती जानकारी के अनुसार टीम को कार्रवाई के दौरान विवेक अग्रवाल के ठिकानों से अकूल दौलत मिली है। टीम को यहां से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

दुर्ग में भी कार्रवाई

दुर्ग में भी ED की टीम ने ‘अमर इंफ्रा’ के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के निवास व दफ्तर पर छापा मारा। यहां वित्तीय रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा भिलाई में गोविंद मंडल के घर और फैक्ट्री में भी टीम ने पहुंचकर घंटों पड़ताल की।


ज्वेलर्स के यहां भी छापा

ED की टीम गुरुवार तड़के विवेक अग्रवाल के निवास पर पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों ने घर के सभी एंट्री गेट को सील कर दिया और सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया। घर के भीतर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की गई।

  • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी की रेड

  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में हुआ एक्शन

  • कारोबारी के घर से मिला 17 किलो सोना

  • अनवर ढेबर का करीबी माना जाता है विवेक अग्रवाल



विवेक अग्रवाल के सदर बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स भी पहुंची। टीम यहां दुकान के स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई है।शराब घोटाले का सिंडिकेटबनाने वाले कारोबारी अनवर ढेबर अपने बेहद करीबी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को भी सिंडिकेट में शामिल किया था। कमीशन के इन पैसों को अनवर विकास अग्रवाल और उसके भाई विवेक अग्रवाल की मदद से लेता था।

4 साल से फरार है विवेक अग्रवाल

विवेक अग्रवाल का बिलासपुर में ज्वेलरी का कारोबार है। उसका भाई विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू जेल में बंद शराब कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी माना जाता है और वह चार साल से फरार है। उसे कोर्ट ने इस वजह से वांटेड घोषित किया है। दावा किया जा रहा है कि वह भारत छोड़तकर दुबई में शिफ्ट हो गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts