Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज : मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी, 429.45 करोड़ से 13 निगमों की बदलेगी सूरत

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 2, 2025 / Post views : 259

Share:

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी, 429.45 करोड़ से 13 निगमों की बदलेगी सूरत प्रदेश के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना तेजी से जमीन पर उतर रही है। राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले ही चरण में 13 नगर निगमों में 26 आइकॉनिक विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रदेश के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना तेजी से जमीन पर उतर रही है। राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले ही चरण में 13 नगर निगमों में 26 आइकॉनिक विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों पर 429 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिनसे शहरों की सूरत और सीरत दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही

योजना के तहत जिन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, उनमें मरीन ड्राइव विस्तार, आक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, हाइटेक बस स्टैंड, आडिटोरियम, जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण, प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, बाइपास, गौरव पथ और कारीडोर निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनके साथ ही शहर की जरूरत के अनुसार अन्य विशिष्ट कार्य भी किए जाएंगे। इन कार्यों के लिए वर्ष 2025-26 में 500 करोड़ रुपय का बजट निर्धारित किया गया है। अभी तक पांच कार्यों के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं और पांच का भूमिपूजन भी हो चुका है। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी निगरानी

योजना के कार्यों की निगरानी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। समिति प्रगतिरत कार्यों की नियमित समीक्षा कर समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करेगी। संबंधित नगर निगम के आयुक्त समिति के सदस्य-सह-सचिव होंगे। वहीं, जिले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता समिति के अन्य सदस्य होंगे। तेलीबांधा में टेक्नीकल टावर का होगा निर्माण

योजना से रायपुर नगर निगम में 91 करोड़ 27 लाख रुपये के चार कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इनमें नौ करोड़ दो लाख रुपये की लागत से 18 रोड जंक्शन्स के विकास, 23 करोड़ 38 लाख रुपये से जल आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, 18 करोड़ 86 लाख रुपये के महादेव घाट पुनरूद्धार योजना फेज- एक और तेलीबांधा में 40 करोड़ रुपये के टेक्नीकल टावर का निर्माण शामिल है। ऐसे ही रायगढ़ निगम में तीन कार्यों के 64. 66 करोड़, बिलासपुर में नौ कार्यों के लिए 57.92 करोड़, धमतरी में दो कार्यों के लिए 24.64 करोड़, जगदलपुर में दो कार्यों के लिए 19.95 करोड़, बीरगांव में दो कार्यों के लिए 24.75 करोड़, चिरमिरी में चार कार्यों के लिए 14.84 करोड़, अंबिकापुर में दो कार्यों के लिए 13.99 करोड़, दुर्ग में एक कार्य के लिए 9.84 करोड़, भिलाई-चरोदा में 24 कार्यों के लिए 29.43 करोड़, रिसाली में तीन कार्यों के लिए 17.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निगमवार स्वीकृत राशि (करोड़ रुपये में)

रायपुर - 91.27

बिलासपुर - 57.92

भिलाई-चरोदा - 29.43

धमतरी - 24.64

जगदलपुर - 19.95

चिरमिरी - 14.84

दुर्ग - 9.84

रायगढ़ - 64.66

कोरबा - 36.55

बीरगांव - 24.75

भिलाई - 24.30

रिसाली - 7.33

अंबिकापुर -13.99

मुख्यमंत्री बोले, शहर की जरूरतों के अनुसार विशेष कार्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि योजना से शहरों के अधोसंरचना विकास में बड़ा बदलाव आएगा। शहरों के सतत विकास और नागरिक केंद्रित समाधानों को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने में यह योजना प्रभावी साबित होगी। शहरों की सूरत और सीरत बदलने में इसकी अहम भूमिका होगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts