Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

: कवर्धा के 3 बैगा परिवार गणतंत्र दिवस 2025 समारोह में होंगे शामिल, राष्ट्रपति का आमंत्रण

Share:

ABN Express News 24x7 

छत्तीसगढ़ में पंडरिया के पीवीटीजी बैगा परिवारों को गणतंत्र दिवस के लिए राष्ट्रपति का विशेष आमंत्रण मिलने के बाद वे काफी खुश है.

कवर्धा: कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन बैगा परिवारों को 26 जनवरी, 2025 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशेष निमंत्रण मिला है. कदवानी ग्राम पंचायत के अंतर्गत पटापरी गांव की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा सहित तीन परिवारों को प्रतिष्ठित निमंत्रण के लिए चुना गया है.

कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन बैगा परिवार को दिल्‍ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्‍योता मिला है। राष्‍ट्रपति के द्वारा तीन बैगा परिवार को विशेष आमंत्रण भेजा गया है।

पंडरिया के बैगा परिवारों का दिल्ली दौरा: बैगा परिवार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रपति से मिलेंगे. उनके साथ भोजन करेंगे और प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन का दौरा करेंगे. इस आमंत्रण से न केवल बैगा परिवार उत्साहित है बल्कि पूरा जिला भी गौरवान्वित हुआ है.

छत्‍तीसगढ़ में संरक्षित विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा को राष्‍ट्रपति (President Draupadi Murmu) ने गोद ले रखा है। इस समुदाय को विशेष संरक्षण प्राप्‍त है। इसके बाद भी उनकी आर्थिक हालत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन बैगा परिवार को दिल्‍ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्‍योता मिला है। राष्‍ट्रपति (President Draupadi Murmu) के द्वारा तीन बैगा परिवार को विशेष आमंत्रण भेजा गया है।

इस आमंत्रण के बाद इन तीनों बैगा परिवारों में खुशी की लहर है। वहीं जो परिवार कभी ट्रेन में सफर नहीं कर पाए, वह अब हवाई जहाज से सफर करेंगे। इतना ही नहीं दिल्‍ली में आयोजित 76वें राष्‍ट्रीय गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) समारोह में हिस्‍सा लेंगे। साथ ही राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के साथ भोजन भी करेंगे। इस दौरान वे बीरन की माला और मिठाई भी राष्‍ट्रपति को सौंपेंगे।

बैगा जनजाति की सदस्य जगतिन बाई ने राष्ट्रपति के आमंत्रण पर कहा. "मैं दिल्ली जाकर राष्ट्रपति को सम्मान के तौर पर बिरों माला भेंट करूंगी, क्योंकि सरकार की योजनाओं ने हमारे जीवन स्तर को बेहतर बनाया है. बिजली के साथ, अब हमारे पास पंखे हैं. हमें गर्मी का एहसास नहीं होता, और बच्चे खुश हैं. हम बहुत खुश हैं. पहले हम अंधेरे में रहते थे और हमेशा कीड़ों का डर रहता था. लेकिन अब गांव में काफी बदलाव आ गया है."

जगतिन बाई के पति फूल सिंह ने कहा, "राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हमें आमंत्रित किया है. हम बहुत खुश हैं." उन्होंने कहा कि पहले उन्हें दीए की रोशनी में ही रहना और खाना बनाना पड़ता था. लेकिन अब सरकार की योजना की बदौलत पूरा गांव 24 घंटे सौर ऊर्जा से रोशन रहता है. अक्टूबर 2024 में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पटापरी गांव में जन चौपाल लगाई और क्रेडा विभाग को सौर ऊर्जा प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया. जिसके बाद हर घर में 300 वॉट की सोलर होम लाइटिंग प्रणाली लगाई गई.

पहली बार ट्रेन के सफर को लेकर उत्साह: बता दें कि बैगा परिवार पहली बार ट्रेन का सफर कर रहा है. बैगा परिवारों के मुताबिक उन्होंने पहले कभी भी ट्रेन की यात्रा नहीं की. इस वजह से बैगा परिवार अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts