Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 करोड़ की ठगी, 7वां आरोपी गिरफ्तार

Share:

रायपुर- अलग अलग शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 करोड़ रूपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य यानी 7 वां आरोपी कपिल देशलहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का सरगना, जेल में बंद है जो पीएससी के पूर्व चेयरमैन टीएस सोनवानी का साला था जो स्वयं भी जेल में बंद है। इन लोगों ने नौकरी लगाने का झांसा देकर 65 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया था।

बीते 29 जनवरी को अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि फरवरी 21 को वह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर आई थी। जहां बातचीत के दौरान अंजना ने नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी एवं उसकी पत्नी ने बड़े अधिकारियों से पहचान होने और सेटिंग कर सरकारी नौकरी लगवा देने कहा। इस तरह से अंजना गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रूपये लिए लेकिन नौकरी नहीं लगवा पाए। इस धोखाधड़ी पर अंजना की रिपोर्ट पर धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। इस पर पूर्व में देवेन्द्र जोशी, संगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा एवं सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना में इनसे पूछताछ पर आरोपी कपिल देशलहरे की भूमिका सामने आई। उसे पकडकऱ पूछताछ करने पर उसने कई बेरोजगारों से फूड इंस्पेक्टर एवं अन्य विभागों में नौकरी लगाने के लिये लगभग 30 लाख रूपये लेकर स्वप्निल दुबे को देना बताया। उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल फोन जप्त कर किया गया। प्रकरण में अबतक लगभग 25 से अधिक पीडितों का पहचान किया जा चुका है एवं आरोपियों के बैंक खातों के लगभग 15 लाख रूपये होल्ड किए जा चुके है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts