Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: अभ्युदय भारत न्यूज़ द्वारा दो दिवसीय समाचार लेखन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ , बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कुलपति डाॅ. विनय कुमार पाठक

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर - अभ्युदय भारत न्यूज़ द्वारा राज्य स्तरीय दो दिवसीय समाचार लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शनिवार को एबीएन सभा कक्ष, शांति नगर बिलासपुर में कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार के कुलपति डाॅ. विनय कुमार पाठक शामिल हुए | 

 “अभ्युदय भारत न्यूज़” ABN Express News 24×7 राष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल द्वारा न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन  मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत नये पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फलुऐंसर्स, स्वतंत्र लेखन, शिक्षाविद, रचनाकारों एवं समाचार लेखन के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों, पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्र- छात्राओं में समाचार लेखन को बढ़ावा देने तथा समाचार लेखन- समाचार संकलन की बारीकियों को बताने के लिए दिनांक 28-29 दिसंबर 2024 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय राइटिंग वर्कशॉप आयोजित की गई है | 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अभ्यागत डॉ. विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार एवं पूर्व अध्यक्ष छतीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं प्रिंस अग्रवाल अधिवक्ता कोरबा एवं विधिक सलाहकार एबीएन न्यूज़ तथा अन्य अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया | 

कार्यशाला में सम्मिलित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अभ्यागत डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में मौलिक लेखन का बड़ा अभाव है, ऐसे स्थिति में समाचार लेखन कार्यशाला का आयोजन किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है, लेखन कार्यशाला में नवलेखकों को लेखन की विभिन्न बारीकियों से परिचित होने का मौका मिल रहा है |

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत में आत्मचिंतन का होना अतिआवश्यक है एक अच्छे लेखक एवं अच्छे पत्रकार बनने के लिए अच्छा पाठक होना अनिवार्य है | उन्होने युवा पत्रकारों से भाषायी त्रुटियों से बचने की सलाह दी|

इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता प्रिंस अग्रवाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में  समाचार प्रकाशन /समाचार लेखन में विधिक नियमों का पालन करने की सलाह दी, उन्होंने बिना शासकीय मान्यता के संचालित हो रहे न्यूज वेब पोर्टल पर कानूनी कार्यवाही होने की सम्भावना को बताया | अधिवक्ता प्रिंस अग्रवाल ने अप्रशिक्षित व्यक्तियों के द्वारा पत्रकारिता/डिजिटल मीडिया की आड़ में गैर कानूनी कृत्यों को करने से बचने की सलाह दी |  

https://youtu.be/E21p9wuNZnA?si=tTd-26RTaXRzaAi2

https://youtu.be/EyveCQ8i1wU?si=lKpzJ5z3G50sSNpT

https://youtu.be/N33-L8pYpyU?si=7elKmVg_NtbwlC0_  

कार्यशाला में विभिन्न एक्सपर्ट्स, विषय विशेषज्ञ वक्ताओं ने प्रतिभागियों को समाचार लेखन के सबंध में महत्वपूर्ण गुरो से अवगत कराया | 

रजिस्टर्ड नेशनल न्यूज़ पोर्टल “अभ्युदय भारत न्यूज़” ABN Express News 24×7 के सीईओ युवा एंटरप्रेन्योर इंजी. आयुष्मान सिंह की प्रेरणा और पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के युवा पत्रकारों को निष्पक्ष एवं सच्ची पत्रकारिता से जोड़ने के लिए तथा उनकी लेखन शैली को मज़बूत बनाने के लिए बिलासपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप आयोजित की गई है, जो पत्रकारिता जगत को उत्कृष्टता और नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी |  

कार्यशाला के इस महत्वपूर्ण अवसर पर संतोष साहू ,  अनिल कुमार बघेल, मनोज कुमार देवांगन, रामगोपाल भार्गव एवं प्रतिभागीगण उपस्थित थे | उक्त राज्यस्तरीय समाचार लेखन   कार्यशाला का समापन दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 4 बजे होगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts