Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: अभ्युदय भारत न्यूज़ द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र ( प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजीटल मीडिया, सोशल मीडिया ) में समाचार लेखन को बढ़ावा देने 28-29 दिसंबर को दो दिवसीय "स्टेट लेवल न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप" बिलासपुर में आयोजित

Share:

दो दिवसीय राज्य स्तरीय समाचार लेखन कार्यशाला में नये पत्रकार तथा युवा सीखेंगे पत्रकारिता के गुर..

 

बिलासपुर/ "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 राष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल द्वारा न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कि मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत नये पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फलुऐंसर्स एवं समाचार लेखन के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों, पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्र- छात्राओं में समाचार लेखन को बढ़ावा देने तथा समाचार लेखन- समाचार संकलन की बारीकियों को बताने के लिए बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आगामी दिनांक 28-29 दिसंबर 2024 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा हैं।

 

रजिस्टर्ड नेशनल न्यूज़ पोर्टल "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 के सीईओ युवा एंटरप्रेन्योर इंजी. आयुष्मान सिंह की प्रेरणा और पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के युवा पत्रकारों को निष्पक्ष एवं सच्ची पत्रकारिता से जोड़ने के लिए तथा उनकी लेखन शैली को मज़बूत बनाने के लिए स्थान- ABN न्यूज़ प्रशिक्षण सभा कक्ष, शांति नगर बिलासपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं, जो पत्रकारिता जगत को उत्कृष्टता और नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में एक नवपहल हैं।

 

खबरों की दुनियां में तेज़ी से आगे बढ़ रहें राष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम बार बिलासपुर में स्टेट लेवल राइटिंग वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें विभिन्न एक्सपर्ट्स, विषय विशेषज्ञ तथा एक्सपीरियंस ट्रेनर्स द्वारा युवाओं को उत्कृष्ट पत्रकारिता के गुर सिखाएं जावेंगे तथा समाचार लेखन की बारीकियों को बताया जायेगा। दो दिवसीय समाचार लेखन कार्यशाला में पत्रकारिता जगत विशेषकर डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियाँ तथा उसके समाधान के साथ ही पत्रकारिता में अपना कैरियर तलाश रहें युवाओं के लिए मौजूद अवसरों पर सार्थक चर्चा की जावेगी। दो दिवसीय राज्य स्तरीय समाचार लेखन कार्यशाला में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा।

 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यशाला के आयोजन प्रभारी संतोष साहू, सह प्रभारी अनिल बघेल ने बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय समाचार लेखन कार्यशाला में सम्मिलित होने के इच्छुक पत्रकार बंधु, पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहें युवक- युवतियाँ, पत्रकारिता के विद्यार्थी तथा इच्छुक प्रतिभागी "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 के ऑफिसियल वेबसाइट में एवं ऑनलाईन मोड पर लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, साथ ही अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 के क्षेत्रीय कार्यालय - रिंग रोड नंबर 2, गौरव पथ, शांति नगर, बिलासपुर में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर 93034-91585, 93290-93684, 92388-33495, 92388-31787, 92389-01159 में संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts