Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: अभ्युदय भारत न्यूज़ द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र ( प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया ) में समाचार लेखन को बढ़ावा देने 28-29 दिसंबर को दो दिवसीय "स्टेट लेवल न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप" बिलासपुर में आयोजित

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

दो दिवसीय राज्य स्तरीय समाचार लेखन कार्यशाला में नये पत्रकार तथा युवा सीखेंगे पत्रकारिता के गुर..

कार्यशाला में डिजिटल मिडिया के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियां एवं उसके समाधान पर की जावेगी चर्चा 

 

बिलासपुर/ "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 राष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल द्वारा न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कि मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत नये पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फलुऐंसर्स एवं समाचार लेखन के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों, पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्र- छात्राओं में समाचार लेखन को बढ़ावा देने तथा समाचार लेखन- समाचार संकलन की बारीकियों को बताने के लिए दिनांक 28-29 दिसंबर 2024 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन स्थान- ABN सभाकक्ष, शांति नगर, रिंग रोड नंबर 2, गौरव पथ बिलासपुर में किया जा रहा हैं। कार्यशाला का उद्घघाटन दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे होगा तथा समापन दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 4 बजे होगा।

रजिस्टर्ड नेशनल न्यूज़ पोर्टल "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 के सीईओ युवा एंटरप्रेन्योर इंजी. आयुष्मान सिंह की प्रेरणा और पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के युवा पत्रकारों को निष्पक्ष एवं सच्ची पत्रकारिता से जोड़ने के लिए तथा उनकी लेखन शैली को मज़बूत बनाने के लिए स्थान- ABN न्यूज़ प्रशिक्षण सभा कक्ष, शांति नगर बिलासपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं, जो पत्रकारिता जगत को उत्कृष्टता और नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में एक नवपहल हैं।

खबरों की दुनियां में तेज़ी से आगे बढ़ रहें राष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम बार बिलासपुर में स्टेट लेवल राइटिंग वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें विभिन्न एक्सपर्ट्स, विषय विशेषज्ञ तथा एक्सपीरियंस ट्रेनर्स द्वारा युवाओं को उत्कृष्ट पत्रकारिता के गुर सिखाएं जावेंगे एवं युवा पत्रकारों को घटनाक्रम पर आधारित समाचार लेखन की बारीकियों को बताया जायेगा। दो दिवसीय समाचार लेखन कार्यशाला में पत्रकारिता जगत विशेषकर डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियां तथा उसके समाधान पर चर्चा की जावेगी। कार्यशाला में दिन-प्रतिदिन न्यूज़ वेबपोर्टल की बढ़ती संख्या से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में पड़ रहें प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर चर्चा की जावेगी। कार्यशाला में पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपना कैरियर तलाश रहें युवाओं के लिए मौजूद अवसरों पर सार्थक चर्चा की जावेगी।

दो दिवसीय राज्य स्तरीय समाचार लेखन कार्यशाला में प्रवेश नि:शुल्क हैं। किन्तु कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं। दो दिवसीय समाचार लेखन कार्यशाला में सम्मिलित होने के इच्छुक पत्रकार बंधु, पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहें युवक- युवतियाँ, पत्रकारिता के विद्यार्थी तथा इच्छुक प्रतिभागी "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 के ऑफिसियल वेबसाइट में एवं ऑनलाईन मोड पर लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, साथ ही अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 के क्षेत्रीय कार्यालय - रिंग रोड नंबर 2, गौरव पथ, शांति नगर, बिलासपुर में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर 93034-91585, 93290-93684, 92388-33495, 92388-31787, 92389-01159 में संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts