Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: ACB Raid: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन कॉन्टेबल व लेखा अधिकारी के घर पर दबिश

Admin / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 280

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर के तीन जीआरपी के कॉन्सटेबल हैं तो एक कवर्धा का सहायक लेखाधिकारी। सभी पर रिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।

 प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इनमें बिलासपुर के तीन जीआरपी के कॉन्सटेबल हैं तो एक कवर्धा का सहायक लेखाधिकारी। सभी पर रिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। रिश्वत लेने के सभी आरोपी इस समय निलंबित चल रहे हैं।

सुबह  6 बजे पहुंची टीम

कवर्धा में दो माह पूर्व रिश्वत लेते पकड़े गए बोड़ला जनपद पंचायत के निलंबित सहायक लेखाधिकारी के कवर्धा स्थित दो घरों पर एसीबी की टीम ने दबिश देकर पूछताछ की। एसीबी टीम रविवार की सुबह 6 बजे ही कवर्धा पहुुंच गई थी। आनंद बिहार कॉलोनी स्थित सहायक लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर के घर पर एसीबी की टीम ने दस्तक देकर छानबीन और पूछताछ शुरू की। अनुपातहीन संपत्ति के संबंध में पूछताछ का सिलसिला शाम तक चलता रहा।

बता दें कि बोड़ला जनपद पंचायत के सहायक लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर द्वारा ग्राम पंचायत के कार्य की राशि जारी करने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके शिकायत एसीबी हुई थी जिसके बाद उन्हें रंग हाथों पकड़ा गया था। बाद में उन्हें निलंबित कर दिया था।

जीआरपी के तीन कांस्टेबल पर रेड

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में रविवार को बिलासपुर और कोरबा में जीआरपी के बर्खास्त कांस्टेबलों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने जरूरी दस्तावेज   जब्त किए हैं। गौरतलब है कि बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकड़े गए जीआरपी के कांस्टेबल मन्नू प्रजापति, संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गायन को बर्खास्त कर दिया था। मामले में एसीबी ने इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। रविवार को बिलासपुर की टीम ने शहर के सिरगिट्टी व मोपका में और सरगुजा की टीम ने कोरबा के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts