Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की टीम की कार्रवाई: रायपुर सहित कई जिलों के राईस मिलों पर मारा छापा, मिल परिसर को किया सील

Admin / Mon, Dec 16, 2024 / Post views : 288

Share:
ABN Express News 24x7 

 छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की टीम की कार्रवाई: रायपुर सहित कई जिलों के राईस मिलों पर मारा छापा, मिल परिसर को किया सील

मिल ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकरण कराया था, लेकिन इसके बाद भी अनुमति और अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया था। खाद्य विभाग की टीम ने आज रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के विभिन्न राईस मिलों का औचक निरीक्षण किया। रायपुर के बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भतीजे के सेजबहार स्थित गौरी राइस मिल पर छापामारी की गई।

साथ ही गरियाबंद BJP नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के मिल को सील कर दिया गया है। राइस मिलर एसोसिएसन के महामंत्री प्रमोद जैन और विजय तायल के मिल पर भी छापा मार कर सील किया गया है। आर.टी. राईस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) के परिसर पर विधिक कार्रवाई की गई।

मिल ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकरण कराया था, लेकिन इसके बाद भी अनुमति और अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया था। इसके अलावा, शासकीय धान का उठाव भी नहीं किया जा रहा था।

मिल परिसर को किया गया सील

मिल परिसर में 390 क्विंटल उसना चावल और 1200 क्विंटल धान फ्री सेल के लिए पाया गया, जो प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 का उल्लंघन था। इसके परिणामस्वरूप मिल परिसर को सील कर चावल और धान को जब्त कर लिया गया।

इस निरीक्षण दल में तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे, नायब तहसीलदार चन्द्राकर और सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती बिन्दु प्रधान शामिल थे।

टीम की जांच जारी

इसके अलावा, महासमुंद जिले में श्रीवास्तव राईस मिल, नारायण राईस मिल, माँ लक्ष्मी राईस मिल, धमतरी जिले में आकांक्षा राईस मिल और राजनांदगांव जिले में अतुल राईस मिल में भी जांच टीम ने दबिश दी और नियमानुसार जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts