Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन की फिर बड़ी कार्रवाई, लगभग 15 लाख के 483 क्विंटल धान जब्त

Admin / Tue, Dec 24, 2024 / Post views : 289

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर - धान का अवैध संग्रहण कर समितियों में इसे खपाने का प्रयास करने वाले दलालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आज छापा मार शैली में कार्रवाई कर 4 प्रतिष्ठानों के कब्जे से 483 क्विंटल धान जब्त किए है। धान की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जिले के खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि विकासखण्ड कोटा के ग्राम चंगोरी में जय माता दी मुर्रा उद्योग में 232 क्विंटल (580 कट्टी) धान गोदाम में उपलब्ध पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर राधेश्याम साहू द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका एवं प्रोपाईटर के द्वारा स्टॉक रजिस्टर भी संधारित नहीं किया जाना पाया गया। अतः उपलब्ध धान जप्त करते हुए संबंधित प्रोपाईटर के विरूद्ध मण्डी अधिनियम् के तहत् जब्ती की कार्रवाई की गई। विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम अमसेना में श्री राम ट्रेडर्स की जॉच के दौरान 42.80 क्विंटल धान गोदाम में पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उपलब्ध धान जब्त करते हुए मण्डी अधिनियम के तहत् कार्रवाई की गई। तहसील बोदरी स्थित ग्राम चकरभाठा में जय श्री कृपा प्रोपाईटर संतोष कुमार फोटानी के यहाँ 148 क्विंटल धान एवं सुरेश पंजवानी के यहाँ प्राप्त 60 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के तहत् जप्त करते हुए गोडाउन सील किया गया।आगे भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts