Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज : अंबिकापुर: मैनपाट के सपनादर व कमलेश्वरपुर में 52 क्विंटल धान जब्त......

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 2, 2025 / Post views : 225

Share:

अंबिकापुर: मैनपाट के सपनादर व कमलेश्वरपुर में 52 क्विंटल धान जब्त.... जंगल और वैकल्पिक मार्गों को भी सील कर दिया गया है, जिससे अवैध धान आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कलेक्टर श्री भोसकर ने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया है कि अवैध धान भंडारण व परिवहन में शामिल व्यक्ति को सख्त कार्रवाई की जाए। जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को मैनपाट विकासखण्ड के सपनादर के गुलाब यादव के घर से 70 बोरी 28 क्विंटल तथा कमलेश्वरपुर के श्याम यादव के घर से 60 बोरी 24 क्विंटल धान जब्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर चल रही सतत मॉनिटरिंग के परिणाम स्वरूप अब तक 10 प्रकरणों में 1335 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है, जिससे शासन की लगभग 3198045 लाख रुपये की आर्थिक हानि को रोका जा सका है। अवैध धान के अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में बनाए गए चेकपोस्टों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। अनुविभागीय स्तर पर भी विशेष टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। जंगल और वैकल्पिक मार्गों को भी सील कर दिया गया है, जिससे अवैध धान आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कलेक्टर भोसकर ने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया है कि अवैध धान भंडारण व परिवहन में शामिल व्यक्ति को सख्त कार्रवाई की जाए। 10 प्रकरण में 1335 क्विंटल धान जब्त

विभिन्न स्थानों पर किए गए गोदाम जांच के दौरान, विभागीय टीमों ने कई व्यापारियों से अवैध रूप से रखे गए बड़ी मात्रा में धान बरामद किया है। सभी मामलों में प्रकरण दर्ज की गई है। संजय अग्रवाल, श्री साई ट्रेडिंग, कान्तीप्रकाशपुरः 100 बोरी (40 क्विंटल) पतला धान,,अजय अग्रवाल, आदर्श ट्रेडिंग, श्रीगढ़ अम्बिकापुर 180 बोरी (72 क्विंटल) मोटा धान, जनम कुमार अग्रवाल, जेके. ट्रेडिंग, श्रीगढ़ः 502 बोरी (200.80 क्विंटल) मोटा धान, राजेश कुमार अग्रवाल, महामाया ट्रेडिंगः200 बोरी (90 क्विंटल) पतला धान, ,शशिकांत अग्रवाल, बंसल ट्रेडर्स, अम्बिकापुरः 1210 बोरी (484 क्विंटल) पतला धान, दीपक अग्रवाल, कृष्णा ट्रेडिंग, खरसिया नाकाः 625 बोरी (252 क्विंटल) पतला धान, मुकेश गुप्ता व सुभाष गुप्ता, खरसिया नाकाः 300 बोरी (120 क्विंटल) मोटा धान, ,ग्राम बेलगांव, तहसील सीतापुरः 60 बोरी (24 क्विंटल) मोटा धान, अनिल गुप्ता, अनिल ट्रेडर्स, ग्राम सलका, तहसील उदयपुर 60 बोरी (24 क्विंटल) पतला धान, जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 3073817 रुपए है। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts