Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: ब्रेकिंग न्यूज़ :- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बाबू 10 हजार रिश्वत लेते आया एसीबी की गिरफ्त में……..

Admin / Tue, May 6, 2025 / Post views : 299

Share:
रायगढ़ जिले में एसीबी की लगातार जबरदस्त 7 वीं कार्यवाही,इस बार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बाबू 10 हजार रिश्वत लेते हुए एसीबी की गिरफ्त में आया है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में दिनांक 5.5.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के शिक्षा विभाग के एक रिश्वतखोर बाबू को 10000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई। मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक . 01.5.25 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हालाहुली जिला रायगढ़ में पदस्थ चपरासी कुशू राम केवट द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि वह अक्टूबर 2008 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हालाहुली जिला रायगढ़ में कलेक्टर दर पर चपरासी के पद पर पदस्थ है।उसे अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2017 तक का वेतन करीब 2 लाख रुपए नहीं मिलने पर वह माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की शरण में गया था जो माननीय न्यायालय द्वारा उसके वेतन का भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था। वेतन जारी करने के लिए प्रयास करने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू एम एफ फारूखी द्वारा उससे 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है । अनावेदक को रिश्वत न देकर रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन करने पर शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान अनावेदक द्वारा प्रार्थी से 5000 रुपए ले लिया गया।शिकायत सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना एसीबी बिलासपुर के द्वारा तैयार की गई । दिनांक 5.5.25 को प्रार्थी को रिश्वत रकम की एक और किश्त 10000 रुपए देने हेतु बाबू फारूखी के पास भेजा गया जो बाबू फारूखी द्वारा रिश्वती रकम लेते ही उसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैंपस रायगढ़ में एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया जिससे आसपास हड़कंप मच गया।पकड़े गए बाबू से रिश्वत की रकम बरामद की जाकर जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई है । तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।।   गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है । रायगढ़ जिले में लगभग 6 माह के भीतर एसीबी की लगातार यह 7 वीं कार्यवाही है। इसके पूर्व एक डिप्टी रेंजर,एक रेंजर,एक पटवारी,एक नापतौल निरीक्षक और एक स्कूल के लिपिक को रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया था। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts