Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ :- कोरबा न्यूज़ : बालको प्लांट के मजदूर 13 मार्च को करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन, साई मंगलम भवन में हुई अहम बैठक

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 240

Share:

कोरबा में बालको प्लांट के मजदूरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आगामी 13 मार्च को प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों के संबंध में सोमवार को साई मंगलम भवन, बालको में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश महामंत्री निलेश चौहान शामिल हुए और मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बैठक के दौरान मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित मजदूरों और नेताओं ने एकजुट होकर मजदूरों के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को कोरबा में बालको प्लांट के मजदूरों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर शामिल होंगे। इस आंदोलन में जेसीसीजे के सुप्रीमो अमित जोगी भी शामिल होकर मजदूरों की आवाज को बुलंद करेंगे। नेताओं ने कहा कि मजदूरों के हक और न्याय के लिए अब बालको प्लांट की “खटिया खड़ी” करने का संकल्प लिया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से बालको एटक एवं कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड एम.एल. रजक, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकर भारती, सुशील निर्मलकर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अजय चेट्टी, धर्मेंद्र तिवारी, हुसैन खान, मन्नुलाल लठिया, अजय निराला, संतोष गड़ेवाल, शिव साहू, सुनील सुना, भूपेंद्र चौधरी, अरुण साहू, ईश्वर सिंह, लक्ष्मण, विदेशी, महादेव कुर्रे सहित बालको यूनियन के कई पदाधिकारी और मजदूर साथी उपस्थित रहे।

बैठक में नेताओं ने कहा कि यदि मजदूरों की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन मजदूरों के अधिकार, सम्मान और उनके भविष्य की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts