Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बालोद :- सरकारी शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर किया 8 साल तक शोषण

Abhyuday Bharat News / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 175

Share:
बालोद जिले में सरकारी स्कूल के सहायक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है आगे जांच।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार शाम 4 बजे बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, औराभाठा स्थित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रज्जू महिलांग (43) पर महिला ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले करीब 8 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद थाना में एफआईआर दर्ज की गई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट में शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts