Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: #Bemetra News स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तीसरे दिन निकली साइकिल रैली

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 स्वच्छता समाज की बुनियादी जरूरत : विधायक दीपेश

बच्चें, गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि पूरे उत्साह व जोश के साथ रैली में शामिल हुए

बेमेतरा-  स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के के तीसरे दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय में आज एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत सुबह 8 बजे जय स्थम चौक से हुई और इसी स्थान पर आकर समाप्त हुई। रैली का मार्ग मुख्य चौक-चौराहों और बाजारों से होकर गुजरी ,जिसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विधायक बेमेतरा दीपेश साहू सहित कलेक्टर रणबीर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विजय सिन्हा, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, स्कूल, एनसीसी के बच्चें व गणमान्य नागरिकों व अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ स्वच्छता ही सेवा सायकल रैली में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने मंच साझा कियाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता समाज की बुनियादी जरूरत है, और हर व्यक्ति को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस साइकिल रैली के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि हमें अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम किया जा आगामी 2 अक्तूबर स्वच्छता। सेवा कार्यक्रम अंतर्गत ज़िले में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही है।आज तीसरे दिन साइकिल रैली आयोजित की गई। उन्होंने स्वच्छता की ज़रूरत पर बल दिया ।एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता की वजह से पिछले साल लाख बच्चों का जीवन बच गया। इसलिए स्वच्छता ज़रूरी है। इस अभियान में सभी को बढ़चढ़ का हिस्सा लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक और पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका विजय सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। जिससे लोगों में साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े। कहा कि अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ रखने में योगदान दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी साइकिल चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और स्वच्छ भारत बनाने का का संकल्प दिलाया। रैली के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सफाई का संदेश प्रसारित किया किया गया, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें । समाचार सांकलन - नंद्कुमार राजपूत

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts