Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, खदान में स्कार्पियो गिरने से छह लोगों की मौत

Admin / Sun, Nov 3, 2024 / Post views : 334

Share:

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राजपुर- कुसमी मार्ग पर एक स्कार्पियो डबरी में गिर गई, जिसमें एक बालिका सहित छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के निवासी थे। हादसा शनिवार रात तेज गति के कारण हुआ।

  1. अनियंत्रित होकर बावड़ी में गिरी स्कॉर्पियो डूबी
  2. गाड़ी का गेट लॉक होने से लोग अंदर ही फंसे
  3. आधे घंटे में गाड़ी को निकालते तक हुई मौत
  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। राजपुर- कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित छह लोगों की मौत हो गई है। सभी कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे थे।शनिवार की रात लगभग आठ बजे स्कॉर्पियो में एक बालिका, एक महिला व चार आदमियों को लेकर चालक मुकेश दास कुसमी के लरिमा गांव से राजपुर की ओर आ रहा था। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कॉर्पियो पर से चालक का नियंत्रण हट गया। स्कॉर्पियो सड़क किनारे मौजूद डबरी (खदान) में गिर गई। सभी गेट हो गए थे लॉक हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया था और उसके सारे गेट बंद हो गए थे। उसमें सवार लोगों का दम घुटने लगा था। डबरी में पानी अधिक होने के कारण कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा था।

गाड़ी में पानी भर जाने से सभी की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सीवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। इस व्यवस्था में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में आठ साल की लड़की कृति ,महिला चंद्रावती के अलावा मंगल ,उदय ,भूपेंद्र और संजय शामिल हैं। चालक मुकेश दास को भी गंभीर चोट है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts