Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ :- दुर्ग न्यूज़ : अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के भाई की अवैध दुकान पर चला बुलडोजर

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 240

Share:

दुर्ग :- जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के भाई की अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। मौके पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इससे पहले इस मामले में पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकार की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव में विनायक ताम्रकार के खेत से बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद किए गए थे। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को पूरी तरह उखाड़ दिया है। जब्त की गई फसल का कुल वजन लगभग 62 हजार किलो बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने जब्त की गई अफीम की फसल को चार ट्रैक्टरों में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखा है। अब इसे नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया जाएगा।

यह पूरा मामला जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts