Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : RSS शताब्दी वर्ष के तहत रायपुर में बड़ा आयोजन: 31 दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत विशाल हिंदू सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Abhyuday Bharat News / Fri, Dec 19, 2025 / Post views : 231

Share:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अभनपुर क्षेत्र के सोनपैरी गांव में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी

RSS शताब्दी वर्ष में प्रदेशभर में आयोजन

आरएसएस अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में हिंदू सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर से की गई है, जो मकर संक्रांति तक चलेगा। छत्तीसगढ़ में इस अवधि के दौरान करीब दो हजार स्थानों पर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

गांव से शहर तक सम्मेलन का विस्तार

छत्तीसगढ़ में आरएसएस के कुल 1601 मंडल कार्यरत हैं, जिनके अंतर्गत प्रदेश के 19 हजार से अधिक गांव आते हैं। प्रत्येक मंडल में 8 से 10 गांव शामिल किए गए हैं और अब हर मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों की 666 बस्तियों में भी ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग को जोड़ा जा सके।

हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास

प्रांत संघचालक टोप लाल वर्मा ने बताया कि इन हिंदू सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और संगठन को मजबूत करना है। सम्मेलनों के माध्यम से अलग-अलग गांवों और बस्तियों के लोगों को एक मंच पर लाया जा रहा है। कार्यक्रमों में साधु-संतों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

राष्ट्रीय संत असंग देव होंगे मुख्य अतिथि

सोनपैरी गांव में होने वाले सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सनातन परंपरा, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।
सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा, यातायात व बैठने की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हिंदू सम्मेलन समिति की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts