Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज़ : बिलासपुर में IPL सट्टे का बड़ा खुलासा, महापौर का भतीजा विशाल विधानी गिरफ्तार, दुबई और गोवा से जुड़े हैं गिरोह के तार

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 203

Share:

बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने आइपीएल मैच में सट्टा खिलवाते महापौर पूजा विधानी के भतीजे विशाल विधानी के साथ ही उसके सहयोगी दीपक भक्तानी को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने आइपीएल मैच में सट्टा खिलवाते महापौर पूजा विधानी के भतीजे विशाल विधानी के साथ ही उसके सहयोगी दीपक भक्तानी को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि इस गिरोह के तार गोवा निवासी मुख्य सरगना राजा अरोरा से जुड़े हैं, जो दुबई से सट्टा लिंक उपलब्ध कराता था। एक अन्य मामले में सिरगिट्टी पुलिस व एसीसीयू की टीम ने कार में बैठकर दांव लगवा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर नकदी व सट्टे से जुड़े सामान बरामद किए हैं।

ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया आरोपी

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उदई चौक बजरंग मंदिर के पास युवक ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो दो युवक मौके पर मैच देखते दिखाई दिए। युवक ने अपना नाम दीपक भक्तानी बताया। मोबाइल चेक करने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का कुछ मैसेज मिला। एएसआइ विजय राठौर युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंचे।

विशाल विधानी उपलब्ध कराता था सट्टा आईडी

पुलिस की पूछताछ में आरोपित दीपक भक्तानी ने स्वीकार किया कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मैच पर दांव लगवा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह पिछले दो वर्षों से सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त है। सट्टा खिलाने के लिए विशाल विधानी आइडी उपलब्ध कराता था और मुनाफे में आठ प्रतिशत हिस्सा लेता है। दीपक भक्तानी ने गोवा निवासी राजा अरोरा के भी सिंडिकेट में शामिल होने की जानकारी दी।

नगदी और मोबाइल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज

पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर विशाल विधानी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चार कीमती मोबाइल फोन, एक सुजुकी स्कूटी और एक लाख 10 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों सटोरियों के खिलाफ धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट व 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

वाट्सएप हिसाब-किताब और ऐप में स्कोर का खेल

आरोपित दीपक भक्तानी वाट्सएप और विशेष सट्टा ऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था। सट्टे की रकम का लेन-देन ऑनलाइन और नगद दोनों माध्यमों से होता था। पुलिस को मोबाइल से सट्टा पट्टी के कई स्क्रीनशाट मिले हैं, जिन्हें आरोपितों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से डिलीट करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया।

राजा अरोरा से जुड़े तार, टीम जाएगी गोवा

पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य सरगना गोवा निवासी राजा अरोरा है, जिससे आरोपितों की मुलाकात दो साल पहले गोवा में हुई थी। राजा अरोरा ही दुबई और अन्य स्थानों से सट्टा आपरेट करने वाले लिंक प्रदान करता था। पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है जिनके जरिए यह पूरा संगठित अपराध संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने जल्द ही गोवा राजा अरोरा की तलाश में जाने की बात कही है।

लगातार बदल रहे थे लोकेशन, तीन पकड़े गए

दूसरे मामले में सिरगिट्टी पुलिस व एसीसीयू की टीम को सूचना मिली कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार सीजी 10 बीडी 8888 में सवार कुछ युवक, मोबाइल के माध्यम से स्थान बदल-बदलकर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा, जिसमें रामेश्वर गुप्ता, दीपचंद सोनकर और सीताराम साहू सवार थे। जांच करने पर आरोपितों के मोबाइल में वाट्सएप के माध्यम से सट्टे के लेन-देन का विवरण मिला।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts