Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बिलासपुर तालापारा :-पडोस मे रह रहे व्यक्ति ने क्रोध मे आकर बच्चे को मार पीट कर किया अधमरा....

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 596

Share:

बिलासपुर तालापारा :- मामला थाना सिविल लाइन का बताया जा रहा है।

घटनाक्रम : बताया जाता है कि बिलासपुर तालापारा मिनी माता नगर बस्ती मे गुरु घासीदास दास जयंती का आयोजन चल रहा था। रात्रि मे बस्ती के रहने वाले धर्मेंद्र मनहार का बेटा विकास मनहार उम्र 12 वर्ष अपने दोस्त के घर पानी पीने चला गया था। दोस्त के घर से विकास अपने घर आने लगा तो पड़ोस मे रह रही एक बच्ची मुस्कान ने विकास से अपने पापा के बारे मे पूछा, विकास ने बताया तेरे पापा मंच पर है। तो विकास वहां से आने लगा तो विकास को देख कुत्ते भोकने लगे कुत्तों को भोंकते देख विकास दौड़ने लगा, तभी उस बच्ची का पिता परदेसी कुर्रे उर्फ़ ( कर्रा ) वहा आ जाता है। और विकास को पकड़ कर लात घुसे से मारने लगता है। और उसे कमरे मे बंद करके परदेसी व उसका भाचा माइकल विकास को बुरी तरह मारते है।

विकास व उसके परिवार द्वारा बताया गया कि विकास को बहुत बुरी तरह मारा पीटा जब तक विकास बेहोस नहीं हो गया। उसको मारते रहे। और उसे मार कर फेंकने को लेकर बोलते रहे। जब विकास बेहोश हो गया तो परदेसी कुर्रे का परिवार डर गया। तो परदेसी कुर्रे की बहन राजकुमारी कुर्रे ने विकास के माँ बाप को बताया तेरा बेटा परदेसी के घर मरा पड़ा है। विकास के माँ बाप तुरंत भागकर परदेसी के घर पहुंचे तो देखा उनका बेटा विकास ज़मीन पर पड़ा हुआ था।

विकास के माँ बाप का रोने लगे और विकास के मुंह पर पानी डाल कर देखा तो विकास को होश आ गया था। तब उन्होने विकास के साथ मार पीट कर घायल करने की वजह पूछी तो परदेसी कुर्रे उनके साथ भी अभद्रता करने लगा व गाली गलौज करने लगा और विकास पर 50000 हजार चोरी व बच्ची के साथ गलत आरोप लगाने लगा।

विकास के पिता धर्मेंद्र मनहार ने बताया कि बहुत मुश्किल से परदेशी ने बच्चे को आने दिया बच्चा बहुत डर मे था। परदेशी ने उनको भी धमकी दी कि कही शिकायत की तो बच्चे को और उनको भी जान से मार देगा।

धर्मेंद्र मनहार अपने बच्चे को लेकर सीधे हॉस्पिटल गए। बच्चे के कई जगह चोट आई है।

धर्मेंद्र मनहार ने घटना की शिकायत अपने भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव आकाश बघेल और सिविल लाइन थाने को अवगत कराई । थाने मे ABN न्यूज़ की टीम के द्वारा शिकायत की जानकारी लेने पर TI साहब ने बताया मामला दोनों लोगों के क्रॉस केस का है। जिसे हमने दर्ज कर लिया है। और मामले की जानकारी कर रहे है। कोई भी जानकारी होगी साझा कर दी जाएगी।

बस्ती के लोगों का और विकास के परिवार का कहना है कि ऐसे अपराधी पर तुरंत कार्यवाही की जाये।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts