Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: बिलासपुर विकास दीप महोत्सव: 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा, सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

Share:
ABN Express News 24x7 
23 नवंबर की शाम बिलासपुर और अरपा के तट पर खास नजारा देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार लेजर शो देखने को मिलेगा और 10 हजार दीयों से अरपा को जगमग किया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रामसेतु मार्ग, मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स समेत 143 करोड़ 68 लाख के विकास कार्यों की सौगात शहर को देने जा रहे हैं।
  • श्री रामसेतु मार्ग का सीएम विष्णु देव साय करेंगे लोकार्पण।
  • आयोजन में 143 करोड़ 68 के कार्यों का होगा लोकार्पण।
  • बिलासपुर में 23 नवंबर को श्री रामसेतु मार्ग होगा जगमग
स्मार्ट सिटी की टीम और जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटी है। इस अवसर पर अरपा के दोनों पुल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए विकास के विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने सीएम विष्णुदेव साय शहर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम सीएम हाउस से जारी नहीं हुआ है पर संभावित लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इसमें सबसे पहले सकरी उसलापुर उन्नयन कार्य का लोकार्पण करने के बाद मिनोचा कालोनी सड़क, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग, मिनी स्टेडियम और अंत में शाम सात बजे नए रिवर व्यू श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। यहां 10 हजार दीये अरपा नदी में प्रवाहित किए जाएंगे। वहीं लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts