Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रायपुर के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार, मेट्रो की तरह विकसित होगा शहर, 1500 करोड़ का सीवरेज सिस्टम,

Abhyuday Bharat News / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 148

Share:

रायपुर के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार, मेट्रो की तरह विकसित होगा शहर, 1500 करोड़ का सीवरेज सिस्टम, देखें कहां होंगे कौन से काम

आगामी 15 वर्षों के जनसंख्या को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनायी गई है। इसमें प्रमुख रूप से जलप्रबंधन, स्वच्छता, सीवरेज, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राजधानी रायपुर के जनकेंद्रित शहरी विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। जिसमें आगामी 15 वर्षों के जनसंख्या को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनायी गई है। इसमें प्रमुख रूप से जलप्रबंधन, स्वच्छता, सीवरेज, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की द्वारा मंगलवार को रायपुर शहर के समन्वित विकास के लिए ली गई बैठक में इसका प्रस्तुतिकरण दिया गया ।

1500 करोड़ का अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम

बारिश के दिनों में सड़कों पर भरने वाले पानी की समस्या से निजात दिलाने और नाले-नालियों का ओवरफ्लो रोकने 1500 करोड़ का अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। सीवरेज का नया चैनल तैयार किया जाएगा।  इससे आने वाले कई वर्षों तक रायपुर में नालियां चोक होने और पानी ओवरफ्लो की समस्या नहीं रहेगी। इसका पूरा ड्राइंग-डिजाइन तैयार होगा, ताकि निगम में अफसरों के बदलने के बाद भी ड्रेनेज की पुख्ता जानकारी उन्हें मिल पाएगी।

डूंडा में 130 करोड़ की लागत से 100 से 150 एमएलडी का फिल्टर प्लांट

आने वाले 14 सालों में पीने के पानी की जरूरत को देखते हुए डूंडा में 130 करोड़ की लागत से 100 से 150 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) का फिल्टर प्लांट तैयार किया जाएगा। 250 करोड़ से पंडरी बस स्टैंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। लोक निर्माण विभाग एक्सप्रेस वे (टेमरी) से वीआईपी रोड को जोड़ने 156 करोड़ का फोरलेन सड़क बनाएगा। 186 करोड़ से सङ्ग-उरकुरा रोड भी बनाने का प्रस्ताव है।

योजनाओं पर 12692 करोड़ खर्च

बिजली कंपनी 450 करोड़ की लागत से पूरे शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग करेगी और 131 करोड़ की लागत से रायपुर विकास प्राधिकरण खारुन रिवर फ्रंट का निर्माण करेगा। जल संसाधन विभाग व तकनीकी शिक्षा इत्यादि अन्य कई विभाग मिलकर राजधानी में आने वाले 2040 तक के लिए तैयार होने वाली योजनाओं पर 12692 करोड़ खर्च करेंगे।

राजधानी रायपुर के 2040 तक के विकास कार्य योजना तैयार की है। इसमें सड़क, नाली, पानी इत्यादि बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक और तकनीकी विकास को शामिल किया गया है। इन योजनाओं पर लोक निर्माण, नगर निगम, जल संसाधन, बिजली कंपनी, हाउसिंग बोर्ड, आरडीए इत्यादि सभी विभाग मिलकर 12691.96 करोड़ की योजनाओं पर अगले 15 साल में मिलकर काम करेगे।

मेट्रो की तरह विकसित होगा रायपुर: सीएम साय

रायपुर के विकास को लेकर के आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजधानी को मेट्रो के रूप में विकसित किया जाएगा। कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी सुविधाओं पर फोकस रहेगा। नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पहले की तुलना में ढाई गुना ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि रायपुर शहर के विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए यह आवश्यक है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts