Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज : CG weather Update: -आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ बढे़गी ठिठुरन, हल्की बारिश के साथ घने कोहरे का अलर्ट

Abhyuday Bharat News / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 277

Share:

*** CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। आने वाले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। वहीं मौसम विभाग की ओर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना जतायी गई है। ***

रायपुर: राजधानी सहित प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है।

इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

राजधानी में बढ़ गया पारा

शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.3 और 0.7 डिग्री अधिक रहा। दिन में धूप खिली रही, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का असर महसूस किया गया।

दिनभर बादल करीब 20 प्रतिशत रहे और हवा की गति लगभग शांत रही। शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। शनिवार को रायपुर शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड और राजनांदगांव में भी रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी।


Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts