Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : इस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, कीमतों में वृद्धि के बाद टॉप शहरों में रेट 109 के पार

Abhyuday Bharat News / Tue, May 26, 2026 / Post views : 107

Share:

रायपुर: मिडिल ईस्ट में तनाव और वैश्विक स्तर हो रहे घटनाक्रम के कारण एक बार फिर से देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। सोमवार को पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेल की कीमतें 110 रुपये के करीब पहुंच रही है। ज्यादातर जिलों में पेट्रोल का प्राइस 109 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

राजधानी रायपुर में 107 रुपये लीटर

छत्तीसगढ़ कीराजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमतअब 107.96 रुपये हो गई है। जबकि डीजल 101.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सोमवार को की गई वृद्धि के बाद बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्यादा बढ़ें हैं। वहीं, रायपुर और कोरबा जिलों में रहने वालों को थोड़ी राहत है।

किस जिले में पेट्रोल की कितनी कीमत

नारायणपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये प्रति लीटर, जगदलपुर में 109.64 रुपये, दंतेवाड़ा में 109.60 रुपये, बीजापुर में 109.59 रुपये, जशपुर में पेट्रोल 109.52 रुपये, सूरजपुर में 109.39 रुपये, अंबिकापुर में 109.09 रुपये प्रति लीटर, रायगढ़ में 109.3 रुपये, दुर्ग में 108.29 रुपये, धमतरी में 108.45 रुपये, महासमुंद में 108.64 रुपये और बिलासपुर में 108.65 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।


कोरबा में सबसे कम कीमत

छत्तीसगढ़ में अभी सबसे कम पेट्रोल कीमत कोरबा जिले में है। यहां पेट्रोल ₹107.63 प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा जांजगीर में 108.21 और कवर्धा व रायगढ़ में ₹108.86 प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है।

  • मई महने में चौथी बार बढ़ें डीजल पेट्रोल के रेट

  • छत्तीसगढ़ के ज्यादातर शहरों में कीमत 109 रुपये

  • कोरबा जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल

  • रायपुर में के लोगों को भी थोड़ी राहत



चौथी बार बढ़ाया गया रेट

मई के महीने में चौथी बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले 15 मई को 3-3 रुपए, 19 मई को 90-90 पैसे और 23 मई को भी 90 पैसे प्रति लीटर रेट बढ़ाए गए थे। इस महीने ये चौथी बार दाम बढ़ा है

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts