Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़: 4 किलो सोना, 15 लाख कैश की चोरी… प्रेमी को गिफ्ट में दी कार; DTO की भतीजी ने ही लूट लिया घर

Abhyuday Bharat News / Sat, Jan 10, 2026 / Post views : 217

Share:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में डीटीओ की भतीजी ने अपने ही घर से करोड़ों की चोरी की और फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने 15 लाख रुपए कैश और करीब 4 किलो सोने की चोरी की और इन्हीं पैसों से अपने प्रेमी को कार गिफ्ट की। 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चोरी की एक गजब कहानी सामने आई है। डीटीओ की भतीजी ने ही अपना घर लूट कर साफ कर दिया और पैसों से आईफोन खरीद और अपने बॉयफ्रेंड को कार गिफ्ट की। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद लड़की को कबूल किया कि आईफोन की चाहत में उसने चोरी की। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह रैनीडांड गांव की है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। 

चोरी की वारदात जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज के पैतृक घर में हुई।  चोरी की घटना को उनकी 21 वर्षीय भतीजी मिनल निकुंज ने अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आईफोन खरीदने के लिए उसने पहले दो लाख रुपए चुराए फिर दूसरी बार 3 लाख रुपए की चोरी की। उसका लालच धीरे-धीरे बढ़ता गया और उसने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान के कहने पर घर में रखें पैसों से भरा पूरा बैग ही गायब कर दिया। बैग में 15 लाख रुपए और करीब 4 किलो सोने थे, जिसमें सोने के बिस्किट और ज्वेलरी शामिल थी। 

आईफोन की चाहत, चोरी और अय्याशी

मिनल निकुंज, जशपुर में कॉलेज की पढ़ाई करती थी और वहां किराए के मकान में रहती थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अप्रैल के महीने में अपने घर गई और इस दौरान सफाई करते समय उसको बड़े पापा के कमरे में लाखों रुपये देखा तो आईफोन खरीदने की ख्वाहिश जाग उठी और उसने दो लाख रुपए चोरी कर लिए और फिर तीन लाख और अंत में 4 किलो सोना, 15 लाख कैश चोरी कर फरार हो गई। इन्हीं पैसों से उसने मई 2025 में अपने बर्थडे पर रायपुर के एक विला में दोस्तों को पार्टी दी और अपने प्रेमी को 25 लाख रुपए की एक लग्जरी कार गिफ्ट की। 

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार लड़की और उसके दोस्तों ने सोने के कुछ बिस्किट ओड़िसा के राउरकेला में 35 लाख में बेचे और उसी पैसों से बॉयफ्रेंड को कार गिफ्ट की।  पुलिस पूछताछ में आरोपी लड़की ने बताया कि जशपुर से चोरी वाला सूटकेस चोरी हो गया और उसमें 3 किलों से ज्यादा सोना था। जब परिवार को चोरी की जानकारी हुई तब तक सभी आरोपी फरार हो गए थे। 

पुलिस ने मुखबिर की मदद से मिनल और उसके बॉयफ्रेंड अनिल को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया बाद में सभी 5 आरोपी पकड़े गए। वहीं जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताता कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

छत्तीसगढ़: 4 किलो सोना, 15 लाख कैश की चोरी... प्रेमी को गिफ्ट में दी कार; DTO की भतीजी ने ही लूट लिया घर

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts