ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, Nov 29, 2025 / Post views : 149
रायपुर शहर कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व पार्षद श्रीकुमार शंकर मेनन को शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया है. मेनन का राजनीतिक सफर नगर निगम स्तर से शुरू हुआ, जहां उन्होंने वार्डों में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए मजबूत पकड़ बनाई. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई. संगठन के विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने में भी मेनन की भूमिका अहम मानी जाती है. उनके नेतृत्व में शहर कांग्रेस के और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे को माना जा रहा है कि वे जमीनी स्तर पर बेहद सक्रिय हैं. बंजारे का राजनीतिक करियर ग्राम पंचायत से शुरू हुआ, जहां उन्होंने किसानों, मजदूरों और आदिवासी समुदाय के हितों को मजबूती से उठाया. वे ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के संगठन को मजबूत रखने, सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष करने और प्रशासन तक समस्याओं को पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. बंजारे की छवि एक लोकप्रिय और मेहनती स्थानीय नेता के रूप में स्थापित है.

कवासी के बेटे को बनाया जिलाध्यक्ष
बस्तर संभाग में भी कांग्रेस ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जिसे स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है. महासमुंद में द्वारिकादिश यादव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अशोक श्रीवास्तव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सुरजीत सिंह ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिली है.
कुछ जिलों में नए नामों को कमान
रायगढ़ में पार्टी ने शहर संगठन की कमान शाखा यादव को दी है, जबकि ग्रामीण जिले में नागेंद्र नेगी को नेतृत्व सौंपा गया है. सूरजपुर जिले में शशि सिंह कोर्राम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए नाम सामने आए हैं. बालोद में चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलौदाबाजार में सुमित्रा घृतलहरे, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव और बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
कांग्रेस में जागी नई उम्मीद
दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मान, धमतरी में तारिणी चंद्राकर, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, कोंडागांव में रवि घोष और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को कमान सौंपी गई है. कांग्रेस ने कहा है कि नई जिलाध्यक्षों की टीम आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर नेटवर्क बढ़ाने और आगामी चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी.
यहां देखें पूरी लिस्ट
जिला (District) जिलाध्यक्ष का नाम (Name of District President)
1 बालोद (Balod) श्री चंद्रेश कुमार हिरवानी
2 बलौदाबाजार (Balodabazar) श्रीमती सुमित्रा घृतलहरे
3 बलरामपुर (Balrampur) एडवोकेट हरिहर प्रसाद यादव
4 बस्तर ग्रामीण (Bastar Rural) श्री प्रेम शंकर शुक्ला
5 बेमेतरा (Bemetara) श्री आशीष छाबड़ा
6 भिलाई शहर (Bhilai City) श्री मुकेश चंद्राकर
7 बीजापुर (Bijapur) श्री लालू राठौर
8 बिलाईगढ़- सारंगढ़ (Bilaigarh- Sarangarh) श्री तारा चंद देवांगन
9 बिलासपुर शहर (Bilaspur City) श्री सिधांशु मिश्रा
10 बिलासपुर ग्रामीण (Bilaspur Rural) श्री महेंद्र गंगोत्री
11 दंतेवाड़ा (Dantewada) श्री सलीम राजा उस्मानी
12 धमतरी (Dhamtari) श्रीमती तारिणी चंद्राकर
13 दुर्ग शहर (Durg City) श्री धीरज बाकलीवाल
14 दुर्ग ग्रामीण (Durg rural) श्री राकेश ठाकुर
15 गरियाबंद (Gariaband) श्री सुखचंद बेसरा
16 गौरेला पेंड्रा मरवाही (Gaurela Pendra Marwahi) श्रीमती गजमती भानु
17 जगदलपुर शहर (Jagdalpur City) श्री सुशील कुमार मौर्य
18 जांजगीर-चांपा (Janjgeer-Champa) श्री राजेश अग्रवाल
19 जशपुर (Jashpur) श्री यू. डी. मिंज
20 कांकेर (Kanker) श्री बसंत यादव
21 कवर्धा (Kawardha) श्री नवीन जायसवाल
22 खैरागढ़- छुईखदान-गंडई (Khairagarh- Chhuikhadan-Gandai) श्री कोमल दास साहू
23 कोंडागांव (Kondagaon) श्री रवि घोष
24 कोरबा शहर (Korba City) श्री मुकेश कुमार राठौर
25 कोरबा ग्रामीण (Korba Rural) श्री मनोज चौहान
26 कोरिया (Korea) श्री प्रदीप कुमार गुप्ता
27 महासमुंद (Mahasamund) श्री द्वारिकाधीश यादव
28 मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर (Manendragarh- Chirmiri- Bharatpur) श्री अशोक श्रीवास्तव
29 मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी (Mohla- Manpur-Ambagarh Chowki) श्री सुरजीत सिंह ठाकुर
30 मुंगेली (Mungeli) श्री घनश्याम प्रसाद वर्मा
31 नारायणपुर (Narayanpur) श्री राजेश कुमार दीवान
32 रायगढ़ शहर (Raigarh City) श्री शाखा यादव
33 रायगढ़ ग्रामीण (Raigarh Rural) श्री नागेंद्र नेगी
34 रायपुर शहर (Raipur City) श्री श्रीकुमार शंकर मेनन
35 रायपुर ग्रामीण (Raipur Rural) श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे
36 राजनांदगांव शहर (Rajnandgaon City) श्री जितेंद्र उदय मुदलियार
37 राजनांदगांव ग्रामीण (Rajnandgaon Rural) श्री विपिन यादव
38 सक्ती (Sakti) श्रीमती रश्मि गाभेल
39 सुकमा (Sukma) श्री हरीश लखमा
40 सूरजपुर (Surajpur) सुश्री शशि सिंह कोरम
41 सरगुजा (Surguja) श्री बाल कृष्ण पाठक
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन