Sat, 01 Aug 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: छत्तीसगढ़ 9 जिलों में आफत की बारिश का अलर्ट है...

Admin / Sat, Aug 31, 2024 / Post views : 236

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी. प्रदेश के धमतरी, सुकमा, कोंडागांव, गरियाबंद सहित 9 जिलों में आफत की बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिखाई दे रहा है. इस वजह से प्रदेश में जोरदार पानी गिरेगा. मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर कलिंगपट्टनम, जैसलमेर, राजनांदगांव, कोटा, नरसिंहपुर और गुना तक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है. इधर, बारिश की वजह से कोंडांगांव में धान की रोपाई शुरू हो गई है. किसानों के चेहरे खिल गए हैं. बीजापुर-जगदलपुर के बीच संपर्क कटते-कटते बचा.
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के धमतरी, बस्तर, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कांकेर, और कोंडागांव में भारी बारिश का अलर्ट है. कोंडगांव में बारिश के आते ही खेतो में धान की रोपाई शुरू हो गई है. इसके साथ ही खेतो में लोकगीत के मधुर संगीत गूंजने लगे हैं . बारिश के बीच खेत से निकलने वाली रेला , ददरिया के मधुर गीत बरबस ही राहगीरों को के पैर रोक लेती है. परम्परा के अनुसार मजदूर से लेकर मालिक गीत संगीत का आनंद उठाते हुए खेत में काम करते हैं. खेत में धान का रोपा लगा रही महिलाओ का कहना है कि गीत के साथ काम करने से थकान नहीं लगती है. काम जल्दी होता है. बीजापुर-जगदलपुर का संपर्क कटा इधर, पिछले 24 घंटे में बीजापुर में जबरदस्त बारिश हुई. यहां के जांगला के पास सड़क पर पानी भर गया. इस वजह से बीजापुर का जगदलपुर से कई घंटों के लिए संपर्क टूट गया. बीजापुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस, एम्बुलेंस सहित सारे वाहन जांगला नाले के पास फंस गए. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, दुर्ग में मानसून रूठा हुआ है. मौसम की बेरुखी लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है. बारिश नहीं होने की वजह से तरह तरह की मौसमी बीमारियां पैर फैला रही हैं. इनमें सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज शामिल हैं. इनकी सख्या लगातार बढ़ रही है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts