Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तसीगढ़: इश्क करने की तालिबानी सजा! विधवा महिला को जूतों से पीटा, फिर बिना कपड़ों के घुमाया, गांव में तनाव कायम

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 25, 2026 / Post views : 212

Share:

पेंड्रा में प्रेम करने पर एक विधवा महिला की उसके प्रेमी के परिजनों ने जमकर पीटाई की और निर्वस्त्र कर उसे पूरे गांव में घुमाया। महिला गांव के ही एक शादीशुदा युवक से प्रेम करती थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।

छत्तसीगढ़ के पेंड्रा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक विधवा महिला को प्रेम करना भारी पड़ गया। इस प्रेम प्रसंग से नाराज प्रेमी के परिजनों ने महिला को जूते-चप्पल से पीटा और उसके शरीर पर गोबर पोत कर उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थित है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना खोडरी चौकी के तहत आने वाले रानीइप गांव की है।


गांव की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला की करीब साल भर पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद महिला का गांव के ही एक शादीशुदा युवक 35 वर्षीय हरि प्रसाद राठौर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले साल 29 अक्टूबर को गांव से भाग गए थे और एमपी के शहडोल जिले के मालाच्वा गांव में छिपकर रह रहे थे।

वापस आते ही गांव में तनाव की स्थित

बीते शुक्रवार को दोनों गांव वापस आए, तो तनाव की स्थिति हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया, जहां बातचीत के बाद महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी हरि प्रसाद के साथ रहना चाहती है।

हरि प्रसाद की पत्नी ने की महिला से मारपीट

शनिवार सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज और यशोदा राठौर अन्य लोगों के साथ महिला के घर पहुंचे और महिला को जबरन घर से बाहर निकालकर उसके साथ मीरपीट की। हरि प्रसाद के परिजनों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपियों ने महिला के पूरे शरीर पर गोबर पोत दिया था।


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता के परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अपने साथ लेकर गई। मामले में पुलिस ने आरोपी सरोज राठौर, मनोज और यशोदा राठौर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts