Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मेरी मौत की जिम्मेदार होंगे छोटू पंडित, बुद्धि पंडित... इतना कहकर लगा ली फांसी, इंस्टा पर डाला सुसाइड वीडियो

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 7, 2025 / Post views : 214

Share:

मेरी मौत की जिम्मेदार होंगे छोटू पंडित, बुद्धि पंडित... इतना कहकर लगा ली फांसी, इंस्टा पर डाला सुसाइड वीडियो

अंबिकापुर में 18 वर्षीय पवन तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने तीन युवकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मृतक और साथियों पर शुक्रवार को मारपीट का केस दर्ज हुआ था। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला सुसाइड का वीडियो। (फोटो- एजेंसी)

अंबिकापुर के केदारपुर सहेली गली में किराए के मकान में 18 वर्षीय पवन तिवारी उर्फ परम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में उसने तीन युवकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा कुछ भी होने पर उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है। यह वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

मृतक व उसके साथियों के विरुद्ध शुक्रवार की रात ही कोतवाली में मारपीट का प्रकरण पंजीकृत किया गया था। घटना से पहले वह जिम गया था। जिम के बाहर ही मारपीट की घटना हुई थी। देर रात उसने वीडियो बना इंस्टाग्राम में पोस्ट करने के साथ फांसी लगा ली। घटना का पता शनिवार सुबह मृतक के दोस्तों के माध्यम से ही पुलिस तक पहुंचा।

मृतक द्वारा अपलोड वीडियो को देखकर दोस्तों को संदेह हुआ था। वे उसके किराए के कमरे में गए, तो दरवाजा भीतर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को भी सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश करने पर पवन तिवारी की फांसी पर लटकी लाश मिली। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया है। प्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

घर से अलग किराए में रहता था मृतक

मृतक पवन तिवारी उर्फ परम का घर अंबिकापुर के बौरीपारा शिकारी रोड में हैं। जहां पिता आदित्य नारायण तिवारी, मां, भाई रहते हैं। मृतक पवन का घरवालों से जमता नहीं था, इसलिए वह घरवालों से अलग किराए के मकान में रहता था। रिंगरोड स्थित एक दुकान में वह काम करता था। इंटीरियर डेकोरेटर का काम करके वह किराया और अपनी जरूरतें पूरी करता था।

मृतक व दोस्तों के विरुद्ध शुक्रवार को हुई थी प्राथमिकी

मृतक पवन तिवारी जिम जाया करता था। अग्रसेन चौक के समीप स्थित जिम में वह शुक्रवार की शाम को भी गया था। वहां से दोस्त के बाहर निकलने पर दोस्त का दोस्त मिला था। यहां उसी दोस्त से कुछ युवकों का विवाद हुआ था। विवाद के बाद सभी लोग अपने-अपने घर आ गए थे।जिन युवकों से विवाद हुआ था उन्होंने मृतक पवन व उसके दोस्तों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी कराई थी। इस तथ्य की पुष्टि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशिर सिन्हा ने की है।

आत्महत्या से पहले के वीडियो में यह बोला है मृतक ने

  • प्रसारित वीडियो के एक मिनट 22 सेकेंड का है। यह वीडियो पवन ने आत्महत्या से पहले तैयार किया था। इस वीडियो में पवन को यह बोलते देखा और सुना जा सकता है। पवन ने कहा,मेरा नाम परम तिवारी है। मैं शिकारी रोड निवासी आदित्य नारायण तिवारी का बेटा हूं। आज (शुक्रवार) शाम पांच बजे मैं जिम में था। जिम से निकलने के दौरान मैं और मेरा दोस्त राजेश नीचे उतरे। नीचे मेरे दोस्त का एक और दोस्त मिला, जो विक्रांत पंडित का इंतजार कर रहा था। नीचे उतरते ही उसने विक्रांत से कहा कि मुझे तुमसे कुछ बात करनी है।

  • लड़के ने विक्रांत से विवाद कर लिया। वीडियो में परम ने बताया कि यह लोग आगे निकल गए। हमें भी कहने लग गए कि साथ में आओ। विक्रांत छोटा है, इसलिए मैं उसके साथ चला गया। अग्रसेन चौक के आगे निकलते ही लड़के ने विक्रांत से विवाद कर लिया। हम लोगों ने जाकर उसको बचाया। इसके बाद उसे घर जाने के लिए कह दिया। हम लोग भी अपने घर आ गए। इसके बाद ये लोग मेरे घर आकर मेरी मां पिता और भाई को प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। मुझे और मेरे भाई को मारने की धमकी दे रहे हैं। यदि मुझे कुछ होता है तो उसके लिए तीन लोगों का नाम लेते हुए पवन ने उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है।

  • वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

    अंबिकापुर के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (आइपीएस) ने बताया कि शुक्रवार शाम हुई घटना का जिक्र करते हुए युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक ने कुछ लोगों का नाम लेते हुए उनके परिवार के सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया है। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,इसकी जांच की जा रही है। प्रसारित वीडियो को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts