Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय....

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 272

Share:

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती : समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, कहा – बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग समाज के लोगों के साथ भोज किया। सीएम साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता हैं। इस संविधान के अनुसार सभी 140 करोड़ लोगों को एक समान जीवन जीने का अधिकार है। डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बाबा साहब का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। दलित परिवार में जीते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण की। बाबा साहब ने नारी शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया। ज्योतिबा फुले ने भी नारियों के लिए कार्य किया। भाजपा की सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिया जा रहा है।

सीएम साय ने आगे कहा, दुर्भाग्य है कि जिस पार्टी में बाबा थे वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्हें चुनाव में हराने का भी प्रयास किया गया। भाजपा ने बाबा साहब का सम्मान किया। उन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया। जहां उन्होंने पढ़ाई की लंदन में वहां उनका स्मारक बनाने का काम पीएम मोदी ने किया। पांच स्थानों को पंच तीर्थ बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करें सभी : सीएम

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सीएम साय ने पत्र लिखा है। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, सभी सांसदों, विधायकों और संस्थाओं के वरिष्ठों को पत्र लिखा है। सबसे आग्रह किया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करें।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts