Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: सीएम विष्णुदेव साय ने पत्नी और कैबिनेट के साथ देखी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट, किया टैक्स फ्री

Admin / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 313

Share:
ABN Express News 24x7 

द साबरमती रिपोर्ट फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर और फिल्म की नायिका रिद्धि डोगरा के साथ सीएम साय ने फिल्म देखी.

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के सदस्यों के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे. उनके साथ छत्तीसगढ़ कैबिनट के मंत्री भी फिल्म देखने पहुंचे. इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की सच्चाई दिखाने की कोशिश की गई है. फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर और फिल्म की नायिका रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर मौजूद रही. सीएम साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखने के बाद इसकी काफी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म इतिहास के भयावह सत्य को उजागर करने का सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है. द साबरमती रिपोर्ट छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री: सीएम ने कहा कि द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया गया है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की इस दुखद घटना के बारे में जानना बहुत जरूरी है. यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है. सीएम विष्णुदेव ने प्रदेशवासियों से अपील की वह परिवार के साथ मिलकर फिल्म देखने जरूर जाए. द साबरमती रिपोर्ट के डायरेक्टर और कलाकारों की तारीफ: साबरमती फिल्म देखने को लेकर सीएम ने एक्स पर भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा "रायपुर में मंत्रिमंडल के साथियों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, परिजनों और "द साबरमती रिपोर्ट" फिल्म के निर्माता व कलाकार के साथ फिल्म देखी. इस फिल्म में सच्चाई को बेबाकी के साथ दिखाने का साहसिक प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली है. यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का प्रयास करती है. फिल्म में प्रशंसनीय भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं." छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने देखी फिल्म: इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंची.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts