ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 3, 2025 / Post views : 188
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर कम होने के कारण बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना हो सकती है। हालांकि अब भी बनी हुई है। हालांकि यह सिस्टम कमजोर पड़ गया है जिस कारण से तापमान में गिरावट की संभावना है।
अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मौसम में अगले दो दिनों तक फिलहाल कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। दो दिन के बाद राज्य के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री दुर्ग जिले में दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान 10.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों में बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान बस्तर इलाके में बारिश की संभावना है। मध्यम और हल्की बारिश के कारण सर्द हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा। पेंड्रा और अंबिकापुर जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, सरगुजा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की भी संभावना जताई गई है। कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर का मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों के मुकाबले में राजधानी रायपुर में ठंड का एहसास कम होगा। अभी यहां सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन