Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कोरबा में पद संभालने के दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से बात कर जाना स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 279

Share:
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अस्पताल के सभी विभागों का जायजा लिया। सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने

कोरबा में पद संभालने के दूसरे ही दिन नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। आम मरीज की तरह पंजीयन कक्ष, इमरजेंसी सेवा के पास चिकित्सकों के नाम और उनके मोबाइल नंबर की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए , लगभग दो घंटे तक उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। 

मरीजों से भी की बात :- मरीज, मरीजों के परिजनों, एनआरसी में दाखिल बच्चों की माताओं से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीधे मरीजों से संवाद कर कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत का पता लगाने की कोशिश की , पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाई गई । टीवी के बंद होने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की ,बच्चो को दी जाने वाले आहार को लेकर किचन पहुंचे और सब्जी, दाल की गुणवत्ता को भी परखा। 

Collector inspection Hospital

मरीज से पूछा इलाज मिल रहा है या नहीं :- कलेक्टर दुदावत ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती मरीजों से उनका हाल पूछा। अस्पताल में जांच, दवाइयां उपलब्ध होने, आयुष्मान कार्ड से उपचार, खाने की क्वालिटी ठीक होने के संबंध में मरीजों से बात की, कुछ मरीजों ने ब्लड रिपोर्ट देर से मिलने और डॉक्टर के नियमित राउंड नहीं लेने की बात भी बताई, इस पर अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

कुणाल दुदावत, कलेक्टर :-  जितनी भी सुविधा मरीजों को मिल रही है, उसे फास्ट्रेक किया जाए. ताकि शीघ्रता से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई। प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित इलाज उपलब्ध मिलना चाहिए इसके निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बाकी सुविधाओं को भी और दुरुस्त करने कहा गया है । 

अस्पताल के इन इलाकों का लिया जाएगा :- कलेक्टर दुदावत नवजात शिशु इकाई (एसएनसीयू ), निर्माण कार्य, ऑपरेशन थिएटर, पोस्टमॉर्टम कक्ष भी पहुंचे। साथ ही लैब का निरीक्षण किया। हमारे लैब में ऑनलाइन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने, छत के ऊपर रखी अनुपयोगी सामग्रियों को हटाने सहित बारिश के समय छत से पानी रिसाव न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कर्मचारियों को बंद पड़े स्टोर रूम से सामग्रियों को सीएमएचओ कार्यालय में रखवाने कहा । मेडिकल कॉलेज को भवन उपलब्ध कराने, सोनोग्राफी, डायलिसिस, फिजियोथेरेपी, दवा वितरण, ब्लड बैंक, रेडक्रॉस एवं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।


Collector inspection Hospital

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts