Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: कांग्रेस का आज छत्तीसगढ़ बंद: कबीरधाम पूरी तरह से बंद, भाटापारा में कांग्रेसी-व्यपारी के बीच बहस, मिला-जुला असर

Admin / Sat, Sep 21, 2024 / Post views : 322

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। बंद का चेम्बर ऑफ कॉमर्स समर्थन नहीं किया है। इसके चलते छत्तीसगढ़ बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेशवासियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। वहीं बंद का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स समर्थन नहीं किया है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स का कहना है कि इतने शॉर्ट नोटिस पर प्रदेश की दुकानों को बंद करना संभव नहीं है। इसके चलते छत्तीसगढ़ बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। वहीं भाटापारा में दुकानें बंद कराने गए कांग्रेसियों और व्यपारी के बीच जमकर बहस हुई। यहां बंद का मिला जुला असर दिखा। वहीं मनेन्द्रगढ़-जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में बंद का असर नहीं दिखा। पूर्व विधायक गुलाब कमरों समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने दुकानों को बंद कराने सड़क पर उतरे। सभी प्रतिष्ठान खुली है। बस समेत सभी वाहनों का परिचालन जारी। चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में दिखा बंद का आंशिक असर है। छत्तीसगढ़ बंद को लेकर बीजापुर नगर के व्यपारिक प्रतिष्ठाने सुबह से ही बंद रही। मेडिकल, होटल, फल की दुकानों व यात्री परिवहन को छोड़ अन्य दुकानों पर बंद असर रहा। समर्थन मिलने से व्यपारियो ने शनिवार की सुबह से ही अपनी अपनी दुकाने बंद रखी। जबकि बीजापुर के अलावा भैरमगढ़, आवापल्ली, भोपालपटनम, नैमेड, मद्देड़ व कुटरू में भी बंद का असर रहा है। ये है पूरा मामला  बीते रविवार 15 सितंबर को इस गांव से पांच किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार और ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। यह विवाद रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। शुरुआती शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। इधर, गांव में आगजनी और हत्या को लेकर पुलिस ने अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को इन आरोपियों में प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह की कवर्धा जेल में मौत हो गई। इसके बाद पूरा मामला बदल गया। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया। मृतक प्रशांत साहू के शरीर में चोट के निशान मिले। इससे लेकर अब कांग्रेसी राज्य सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस घटनाक्रम के बाद 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कबीरधाम एएसपी विकास कुमार को बुधवार देर रात कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को राजनांदगांव रेंज आईजी ने दो पुलिसकर्मी समेत जंगल रेंगाखार थाना की पूरी की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया है। वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts