Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अवैध धान माफिया पर कसा शिकंजा: यूपी से आ रही दो पिकअप से 200 बोरी अवैध धान जब्त

Abhyuday Bharat News / Mon, Nov 17, 2025 / Post views : 283

Share:

बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीद को पूरी तरह पारदर्शी बनाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी निगरानी दलों, नोडल अधिकारियों और राजस्व अमले को साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध धान परिवहन और भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न किया जाए तथा खरीद केवल वास्तविक किसानों से ही हो। इन्हीं निर्देशों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात दूसरी राज्य सीमा से घुस रहे दो पिकअप वाहनों को करीब 4.5 किलोमीटर पीछा कर दबोच लिया। दोनों वाहनों में भारी मात्रा में अवैध धान भरा हुआ था।

रात 3:30 बजे की इस कार्रवाई में लगभग 200 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। वाहनों के चालकों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन प्रस्तुत न करने पर दोनों पिकअप को कब्जे में लेकर संबंधित थाना को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध धान लाने वाले कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि धान खरीदी में कहीं भी अनियमितता या अवैध गतिविधि दिखे, तो तुरंत शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts