Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: दमोह का डॉक्टर CG में था सक्रिय, बिलासपुर में पूर्व विधानसभा स्पीकर समेत 8 की ले चुका है जान

Admin / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 292

Share:
छत्तीसगढ़ के पहले विधानसभा अध्यक्ष रहे दिवंगत राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के बेटे प्रदीप शुक्ल ने ये आरोप लगाए हैं।  - Dainik Bhaskar

दमोह में मिशन अस्पताल में 7 हार्ट पेशेंट की मौत के बाद आरोपी डॉक्टर नरेंद्र जॉम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये डॉक्टर सिर्फ एमपी में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी 8 लोगों की जान ले चुका है. 

मध्यप्रदेश के दमोह के मिशन अस्पताल में 7 पेशेंट की मौत के बाद डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम की चर्चा चारों तरफ है, डॉक्टर नरेंद्र सुर्खियों में है. अब ये भी सामने आया है कि डॉ नरेंद्र सिर्फ मध्यप्रदेश तक ही सीमित नहीं है. इस डॉक्टर ने छत्तीसगढ़ के बिसालपुर में भी 8 लोगों की जानें ली हैं.

इन 8 लोगों में सबसे बड़ा नाम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का नाम भी शामिल है.

पू्र्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत  डॉ नरेंद्र जॉम केम तब बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में पदस्थ था. शुक्ल के बेटे का एक बयान सामने आया है, जिसके बाद CMHO ने अपोलो अस्पताल के प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जिसमें पूछा है कि किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी. इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल समेत 8 लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी.

डॉ नरेंद्र ने किया था इलाज  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल के बेटे प्रदीप शुक्ल ने बताया कि अगस्त 2006 में उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी. तब इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्जी कराया गया था, जहां उन्हें हार्ट की समस्या बताई गई थी. तब उनका इलाज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम ने किया था.

18 दिन वेंटीलेटर पर रहे 2 अगस्त को एंजियोग्राफी कराई गई, और फिर लेजर से ऑपरेशन करने की जानकारी दी गई. फिर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. इस दौरान कहा गया कि उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. उस समय उन्हें 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था. जब वेंटिलेटर हटाया गया, तब उनकी मौत हो गई

अस्पताल ने हटाया राजेंद्र शुक्ल की मौत 20 अगस्त 2006 को हुई थी. तब डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि आईएमए ने उनकी डिग्री और रजिस्ट्रेशन को फर्जी बताया था. उस समय हम लोग पिता के क्रियाकर्म में व्यस्त हो गए. जिसके बाद उन्होंने कई जगह जानकारी ली, तब पता चला कि उनकी डिग्री फर्जी थी. बाद में अपोलो प्रबंधन ने उन्हें हटा दिया था.

दमोह में 7 लोगों की मौत दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जॉन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन किए. दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशनों में 7 मरीजों की मौत हो गई. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र केम जॉन फरार हो गया. लेकिन उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में की जांच की जा रही है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts