Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: 18 घंटे बाद भी नहीं हटा कुसुम स्टील प्लांट का मलबा, एक मजदूर की मौत, 3-4 श्रमिक के दबे होने की आशंका

Share:

ABN Express News 24x7 

मुंगेली के कुसुम स्टील प्लांट में 18 घंटे से मलबा हटाया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले के कुसुम स्टील प्लांट में चिमनीनुमा साइलो का ढांचा अचानक गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 3-4 श्रमिक के दबे होने की आंशका है. हालांकि 18 घंटे बाद भी मलबे को हटाया नहीं गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.  साइलो टैंक को हटाने के लिए भिलाई से मंगाया गया क्रेन  इस हादसे में श्रमिक मनोज घृतलहरे की मौत हो गई है. 3-4 श्रमिक के दबे होने की आंशका है. जानकारी के मुताबिक, प्लांट में डस्ट को गर्म करने वाला साइलो टैंक अचानक नीचे गिर गया. मौके पर काम कर रहे मजदूर वहां से निकल नहीं पाए और टैंक में जमा गर्म राख में दब गए. वहीं हादसे के बाद साइलो टैंक को हटाने के लिए भिलाई से भारी क्षमता वाली क्रेन को मंगाया गया है.  रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात जानकारी के अनुसार, साइलो टैंक का वजन 80 टन बताया जा रहा है, जिसके अंदर 40 टन डस्ट के साथ कुल 120 टन वजन है. मलबे को हटाने के लिए तीन क्रेन, तीन हाइड्रा ,चार जेसीबी और लगभग 100 लोगों की रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात है. इसके अलावा मुंगेली कलेक्टर राहुल देव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, SP मुंगेली भोजराम पटेल सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.हालांकि 18 घंटे बाद भी मलबे को हटाया नहीं गया है.  20 दिन पहले साइलो टैंक को किया गया था इंस्टाल  बता दें कि साइलो टैंक को कुसुम स्टील प्लांट में 20 दिन पहले ही इंस्टाल किया गया था. इसमें क्षमता से अधिक राख लोड होने के कारण ये गिर गया. शुरुआती जांच में इंस्टालेशन में गड़बड़ी के कारण हादसा होने का अनुमान है. रामबोड़ में तीन साल पहले कुसुम स्मेल्टर प्लांट शुरू हुआ था. इसके डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल हैं.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts