Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सौंपे चेक और चाबी

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर.- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली में आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक और चौबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के चार हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी, पीएम स्वनिधि योजना के दो हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए का चेक, तीन सफाई कामगारों को पीपीई किट, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत हितग्राही को दुकान की चाबी, एनयूएलएम के अंतर्गत स्वसहायता समूह को एक लाख रुपए का चेक और श्री सुरेंद्र कुम्हार को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्री साव ने कार्यक्रम में शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे की तर्ज पर विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले एक वर्षों में अलग-अलग योजनाओं से अलग-अलग मद से प्रदेश के 180 नगरीय निकायों को सात हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है। मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने का काम किया जा रहा है। हमने सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए। आठ लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में आवास की पहली किस्त प्रदान की जा चुकी है। शहरों में भी हम तेज गति से प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं। हमने किसानों से दो साल का पुराना बोनस देने का वादा किया था और 25 दिसम्बर 2023 को सुशासन दिवस पर हमने 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3700 करोड रुपए से अधिक की राशि अंतरित किया। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हमारी माताओं को प्रतिमाह एक हजार के मान से 11 किस्त प्रदान की जा चुकी है। 70 लाख माताओं और बहनों के खाते में योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपए प्रदान किया जा रहा है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। विधायक पुन्नू लाल मोहले ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि गांवों और शहरों में विकास का कार्य तेज गति से हो रहा है। प्रदेश नए उत्साह और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार बनने के पहले जितना वादा किया गया था, उसे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुंगेली नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की सौगात के लिए जिलेवासियों को बधाई दी। मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष श्री संतुलाल सोनकर और कलेक्टर श्री राहुल देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमण्डलाधिकारी  संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय भी कार्यक्र में मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts