Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आपके पास भी आया E-Challan का मैसेज? तो हो जाए सावधान, एक क्लिक से बैंक खाता हो सकता है खाली

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 120

Share:

जगदलपुर. अगर आपके मोबाइल पर भी ई-चालान भरने का मैसेज आया है, तो जल्दबाज़ी बिल्कुल न करें. बस्तर में साइबर ठग अब फर्जी ई-चालान के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं. परिवहन विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. ट्रैफिक नियमों का पालन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अब ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी से बचना भी हो गया है. बस्तर जिले में फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर लोगों से बैंकिंग जानकारी और पैसे ठगने की घटनाएं सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है.

दरअसल, साइबर अपराधी आम नागरिकों के मोबाइल पर एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ई-चालान भुगतान का मैसेज  भेज रहे हैं. ये मैसेज एक  नजर में बिल्कुल असली  सरकारी नोटिस जैसे दिखाई देता है, जिससे लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं. लेकिन मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर एक ऐसी नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो सरकारी पोर्टल की हूबहू कॉपी होती है. यहां वाहन नंबर, मोबाइल नंबर, बैंकिंग डिटेल, एटीएम कार्ड और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है.

धमकी देकर बनाया जाता है मानसिक दबाव

कई मामलों में ठग तत्काल भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना या वाहन जब्त करने जैसी धमकियां देकर लोगों पर मानसिक दबाव भी बनाते हैं. इतना ही नहीं, कुछ फर्जी संदेशों में एपीके फाइल या मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे ऐप मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं, जिससे बैंक खाते, यूपीआई और मोबाइल की निजी जानकारी तक साइबर अपराधियों की पहुंच बन सकती है.

अज्ञात नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डुलीचंद बंजारे ने स्पष्ट किया है कि किसी भी ई-चालान का भुगतान करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक पोर्टल पर अवश्य करें. किसी अज्ञात नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध संदेश की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को दें. परिवहन विभाग का कहना है कि थोड़ी सी सतर्कता न केवल आपकी मेहनत की कमाई बचा सकती है, बल्कि साइबर ठगों की पूरी साजिश को भी नाकाम कर सकती है.

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts