Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों की सेहत को बचाने के लिए स्कूलों को बंद कराये: डॉ गुप्ता...

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के मद्देनजर और गर्मी से बच्चों के बीमार होने की संभावनाओं के चलते रायपुर के समाजसेवी और ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर तत्काल स्कूलों को बंद करने हेतु आदेश जारी करने की मांग की है।

डॉ गुप्ता ने पत्र में लिखा है कि “इन दिनों तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है और आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ने वाला है। सुबह 10 बजे के आसपास धूप इतनी तेज हो जाती है कि बच्चों के लिए बाहर रहना मुश्किल हो जाता है। छोटे बच्चे इस गर्मी को झेल नहीं पा रहे हैं और कई जगहों से खबर आ रही है कि बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनकी सेहत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए तत्काल ही स्कूलों को बंद करने हेतु आदेशित करने की कृपा करें जिससे बच्चों को इस गर्मी से बचाया जा सके। आपकी इस मदद के लिए हम सब आपके आभारी रहेंगे।” पत्र की प्रति मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को भी भेजी गई है।

डॉ गुप्ता ने बच्चों के माता पिता से आग्रह किया है कि बच्चों को धूप और गर्मी में घर से बाहर न निकलने दें और बुखार या लू के लक्षण दिखने पर तत्काल ही डॉक्टर की राय लें।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts