Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

DESH NEWS : ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक का सहयोगी भावेश शर्मा गिरफ्तार, कई रसूखदारों के नाम आ सकते हैं सामने

Abhyuday Bharat News / Thu, Sep 11, 2025 / Post views : 254

Share:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस को नए सुराग मिल रहे हैं। एमडीएमए तस्करी के मामले में पुलिस ने नव्या मलिक के करीबी सहयोगी भावेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। भावेश पहले पंडिताई करता था, बाद में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगा।

राजधानी में ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस को नए सुराग मिल रहे हैं। एमडीएमए तस्करी के मामले में पुलिस ने नव्या मलिक के करीबी सहयोगी भावेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। भावेश पहले पंडिताई करता था, बाद में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगा। क्लब-होटल, फार्म हाउस में आना-जाना शुरू हुआ और करीब तीन साल पहले वह नव्या के संपर्क में आया।

कई बार वह मुंबई गोवा भी गया है। भावेश पर आरोप है कि वह नव्या के साथ मिलकर क्लब और होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने लगा। पुलिस ने दोनों के मोबाइल चैट और बातचीत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में भावेश से पूछताछ के बाद राजधानी के और रसूखदार लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। 

पुलिस को चकमा देकर भागा

पुलिस की टीम ने बुधवार रात वीआइपी रोड स्थित एक क्लब में छापा मारा। इस दौरान होटल कारोबारी के बेटे को खोजा जा रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ क्लब गया था। पुलिसकर्मियों को देखकर वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्लब की लाइटें जलवाकर तलाश की और मैनेजर व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर उसे भगाने में किसी का नाम सामने आया तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

नव्या और कारोबारी के रिश्तों की जांच

सूत्रों के मुताबिक नव्या लंबे समय तक एक होटल कारोबारी के साथ देखी जाती थी, जो वर्तमान में शराब घोटाले में जेल में बंद है। पुलिस को शक है कि नव्या उस कारोबारी के साथ भी ड्रग्स सप्लाई में शामिल रही होगी। इतना ही नहीं जानकारी यह भी सामने आ रही है कि वह कारोबारी के साथ रात-रातभर कार में घूम करती थी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts