Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

#कोरबा_न्यूज़ : ट्रांसपोर्टर की हत्या में शामिल दुर्गा भी गिरफ्तार,सीने पर बैठ कर कूदा था

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 342

Share:

कोरबा। कोयला व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी जारी रखी है। एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा निवासी अनिल यादव 50 वर्ष की हत्या के मामले में बालको पुलिस ने एक और आरोपी दुर्गा प्रसाद टंडन की गिरफ्तारी की है। घटना की रात वाला cctv फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्गा वही शख्स है जो अनिल यादव के सीने पर चढ़कर बैठकर कूदा था और इसकी वजह से अनिल को अंदरूनी चोट आई और हार्ट का वाल्व पंचर हो गया। बता दें कि कुल 5 गिरफ्तारियां इस मामले में अब तक हो चुकी हैं जिनमे प्रमुख आरोपी अर्पित अग्रवाल के अलावा साहिल दास व यश दास व एक नाबालिग भी शामिल हैं। विवेचना के आधार पर अभी औऱ गिरफ्तारी की संभावना है।

कोरबा। कोयला व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी जारी रखी है। एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा निवासी अनिल यादव 50 वर्ष की हत्या के मामले में बालको पुलिस ने एक और आरोपी दुर्गा प्रसाद टंडन की गिरफ्तारी की है। घटना की रात वाला cctv फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्गा वही शख्स है जो अनिल यादव के सीने पर चढ़कर बैठकर कूदा था और इसकी वजह से अनिल को अंदरूनी चोट आई और हार्ट का वाल्व पंचर हो गया। बता दें कि कुल 5 गिरफ्तारियां इस मामले में अब तक हो चुकी हैं जिनमे प्रमुख आरोपी अर्पित अग्रवाल के अलावा साहिल दास व यश दास व एक नाबालिग भी शामिल हैं। विवेचना के आधार पर अभी औऱ गिरफ्तारी की संभावना है।

गौरतलब है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा हाउसिंग बोर्ड का निवासी कोयला ट्रांसपोर्टर अनिल यादव 14 मार्च 2025 को होली खेलने के लिए रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ओमपुर कालोनी गया हुआ था। वहां से लौटते समय अर्पित अग्रवाल के घर के पास वाद विवाद में उसे बुरी तरह मारा-पीटा गया और फिर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। तात्कालिक तौर पर यही बात प्रचारित की गई कि वह स्वयं से गिरकर चोटिल हुआ और मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होना बताया जाने लगा लेकिन उसके चेहरे पर मिले चोट के निशान कुछ और कहानी बता रहे थे। पोस्टपार्टम रिपोर्ट में सारा सच सामने आ गया वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने सारी सच्चाई बयां कर दी।

घटना के सम्बन्ध में पुलिस को दिए गए सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिखा कि हत्या कर सबूत मिटाने के उ‌द्देश्य से हत्या करने के बाद अनिल यादव को मुख्य सड़क के गली में फेककर उन्हें मोटर सायकल से गिरने से मौत बताते रहे। हत्या में सम्मिलित लड़के जो हत्या करने के बाद उन्हें उठाकर लाकर नाली किनारे फेंक रहे हैं, के द्वारा ऐसा षड्यंत्र रचा गया था जबकि सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में दिनांक 14/03/2025 को दोपहर 3:43 से 3:48 बजे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है की अनिल यादव को वहां मारपीट करते आरोपी के घर के सामने व दुकान के बगल में ले जाकर मारा गया। सभी उपद्रवी लडको के मार से अनिल की हत्या करने के बाद सभी हत्यारों ने एक्सीडेंट से मौत दिखाने के उ‌द्देश्य से उन्हें नाली के किनारे फेककर साक्ष्य छिपाने का काम किया। एक राय होकर उठाकर लाने वाले सभी हत्यारे लड़कों के मार से 5 मिनट में ही अनिल की मौत हो गई। हत्या में पकड़ाए आरोपियों के साथ एक लड़का अनिल के नाक और छाती में चढ़कर मारपीट किया था और हत्या के बाद भी साक्ष्य को छिपाने व पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उठाकर लाने वाले लडको में भी वह फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा था, जिस दुर्गा प्रसाद टंडन को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts