Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: चुनाव आयुक्त ने नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में मतदान, 15 को मतगणना

Admin / Mon, Jan 20, 2025 / Post views : 173

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

 छत्तीसगढ़ चुनाव आयुक्त ने सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का किया ऐलान. इसके मुताबिक 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में मतदान होगा, जबिक 15 फरवरी को मतगणना होगी.

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराये जाएंगे। 22 से 28 जनवरी तक नामांकन शुरू हो जायेगा। 24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे। इसके लिये छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो चुकी है। दो दिन बाद से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 

छत्तीसगढ़ चुनाव आयुक्त (Chhattisgarh Election Commission) ने सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का किया ऐलान कर दिया. इसके मुताबिक  11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे और 15 को मतगणना होगी यानी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही दुर्ग और सुकमा जिले के 5 वार्डो में उप चुनाव भी कराया जाएगा.

इस बार प्रदेश के 10 नगर निगमों में चुनाव एक चरण में ही होगा. वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की निकाय में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. बोर्ड एग्जाम से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके लिए 22 जनवरी से प्रक्रिया शुरू होगी. उसी दिन से नॉमिनेशन भरा जाएगा. 31 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे. इस चुनाव की खास बात ये है कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव EVM से कराए जाएंगे. इसमें NOTA का भी प्रावधान रखा गया है. नगरीय निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के आधार पर होगा,  जबकि पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर होंगे. 

तीन चरण में होगा पंचायत चुनाव

वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे. तीनों चरण के लिए नामांकन 27 जनवरी को शुरू होगा. 6 फरवरी को नाम वापसी की जा सकेगी और 6 फरवरी को निर्वाचन सूची जारी कर दी जाएगी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के फर्स्ट फेज के लिए मतदान 17 फरवरी को होगा और मतगणना 18 फरवरी को होगी. वहीं, प्रथम चरण के पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्यों की  परिणाम की घोषणा 19 फरवरी को होगी. दूसरे चरण के लिए मतदान 20 फरवरी को और मतगणना 21 फरवरी को होगी. दूसरे चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद और पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा 22 फरवरी को होगी. वहीं, तीसरे चरण के लिए मतदान 23 फरवरी को और मतगणना 24 फरवरी को होगी. तीसरे चरण के लिए पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के  परिणाम 25 फरवरी को जारी होंगे. इसके अलावा, जिला पंचायत के सदस्य के परिणाम फर्स्ट पेज के परिणाम 20 फरवरी को, सेकंड फेज के परिणाम  23 फरवरी को और थर्ड फेज के परिणाम  25 फरवरी को जारी होंगे. 

इनते निकायों के लिए डाले जाएंगे मत

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आदर्श आचरण सहिंता लागू हो गई है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों में चुनाव होना है. इसके अलावा, प्रदेश के 48 पालिका, 114 नगर पंचायत, 11672 ग्राम पंचायतों में सरपंच के पदों के लिए भी चुनाव होगा

इतने मतदाता करेंगे स्थानीय सरकार का फैसला

48 पालिकाओं के लिए  44 लाख 74 हजार 269 मतदाता मतदान करेंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्यों के 433 पद पर चुनाव होना है. इसके साथ ही जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए चुनाव होना है.  जिला और जनपद के लिए 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता वोट करेंगे. पंचायत चुनाव के लिए  31 हजार 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 7128 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, जबकि 2161 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. मतदाता चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत 18 प्रकार के पहचान पत्र दिखा कर मतदान सकेंगे

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 कार्यक्रम

 
  • 11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिये होंगे मतदान

  • 15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव की होगी मतगणना

  • एक ही चरण में होंगे नगरीय निकाय चुनाव

  • 17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग

  • 18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना

  • 27 जनवरी से 3 फरवरी पंचायत चुनाव के लिये होंगे नामांकन

  • तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव 

  • 22 से 28 जनवरी तक नगरीय निकाय चुनाव के होंगे नामांकन 

  • 31 जनवरी तक होगी नाम वापसी 

  • 24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।

  • जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव

  • 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव

  • 18 तरह के पहचान पत्र मान्य किये गये हैं

  • नगरीय निकाय में ईवीएम से होंगे चुनाव

  • ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts