Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: दूर हुई दुर्घटना की आशंका, पूरा हुआ घर का सपना

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

  • योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल जीवन बसर कर रहा धीवर परिवार

  • दूर हुई दुर्घटना की आशंका, पूरा हुआ घर का सपना

बिलासपुर - शासन की कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कोनी मुख्यमार्ग में रहने वाले धीवर परिवार को पक्का घर मिलने से अब दुर्घटना की आशंका नहीं रही। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। 

   रतनपुर बिलासपुर मुख्यमार्ग कोनी में रहने वाले विनोद धीवर ने बताया कि उनके परिवार बरसों से सड़क किनारे झोपड़ी बना कर रहता था। परिवार की गरीबी ऐसी कि पक्के घर के बारे में सोचना भी उनके लिए संभव नहीं था। लेकिन सरकार से मिली मदद से अब उनका पक्का घर तैयार है। विनोद धीवर कहते हैं कि मुख्यमार्ग पर तेजगति के वाहन चलते हैं और सड़क किनारे कच्चे घर में हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती थी, वाहनों के कारण आसपास ऐसी घटनाएं हो चुकी थीं। परिवार रात में ठीक से सो भी नहीं पाता था कि कहीं कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर उनके कच्चे घर पर न आ गिरे। लेकिन सरकार की संवेदनशील पहल के कारण उनका अब पक्का घर बन चुका है जिसमें वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 

   पत्नी श्रीमती बसंती धीवर ने बताया कि उनके पति मिस्त्री का काम करते हैं परिवार की आय इतनी नहीं है कि पक्का घर बना सकें, परिवार को आर्थिक मदद देने वह स्वयं लोगों के घर में घरेलू काम करती है, सरकार से मिली मदद से अब उनका घर पक्का बन गया है और सुरक्षित जीवन यापन कर रहे हैं श्रीमती बसंती ने बताया कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिल राशि से घर,और बच्चों की छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। धीवर परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया और कहा कि शासन की योजना का लाभ मिलने से अब उनके जीवन में बदलाव आया है।

     उल्लेखनीय है के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को सरकार पक्का घर दे रही है, वहीं महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार की राशि दी जा रही है, जिससे जरूरतमंद महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts