Fri, 18 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : GGU में पेपर लीक की आशंका… हत्या का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार… सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लैब में शोधार्थी छात्रा ने पिय

Abhyuday Bharat News / Sat, May 30, 2026 / Post views : 155

Share:

बिलासपुर. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में डेटा और प्रश्नपत्र लीक होने की गंभीर आशंका सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र कुछ विशेष छात्रों तक पहुंच चुके थे, जिसके पीछे यूनिवर्सिटी के ‘समर्थ पोर्टल’ के हैक होने की बात कही जा रही है। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन में एक आपात बैठक बुलाई। मामले की गहन जांच के लिए एक 5 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी को पूरे मामले की पड़ताल कर 7 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

हत्या का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

बिलासपुर:- सिरगिट्टी पुलिस ने 19 मई को हुई एक बेरहम हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी प्रेमी सुगड टोप्पनो को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है । आरोप है कि मृतक की पत्नी पूनम लोमदा और उसके प्रेमी सुगड ने मिलकर पैसा दिलाने के बहाने इस वारदात की साजिश रची थी। उन्होंने गमछे से गला घोंटने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या की और शव को रेलवे पटरी के किनारे कीचड़ वाले पानी में फेंक दिया था। इस मामले की मुख्य आरोपी पत्नी पहले ही जेल भेजी जा चुकी है, जबकि वारदात के बाद से ही फरार चल रहे प्रेमी को अब पुलिस ने दबोच लिया है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लैब में शोधार्थी छात्रा ने पिया केमिकल

बिलासपुर :- गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के परिसर से एक और चिंताजनक खबर आई है, जहां एक शोधार्थी (रिसर्च) छात्रा ने लैब से कोई संदिग्ध केमिकल पी लिया। केमिकल पीने के बाद जब वह सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंची, तो वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। लाइब्रेरी में मौजूद अन्य छात्रों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस गंभीर घटना के बाद से विश्वविद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

डाक विभाग में आधार कार्ड अपडेशन शिविर आज

बिलासपुर. डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए कल 30 मई शनिवार को सुबह 10 बजे से विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर विभिन्न क्षेत्रों के सामुदायिक भवन सुखापाली डभरा, ग्राम मिरोनी लतेसरा चंद्रपुर, ग्राम पंचायत मदनपुर कटघोरा, ग्राम पंचायत भवन बगाबुडा भैसमा और बरखदान देवरीखुर्द बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार या अपडेशन जैसे पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नाम, ईमेल और बायोमेट्रिक अपडेट आदि का कार्य आसानी से करवा सकते हैं।

Tags :

Cg

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts