Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर ग्राम सरवन देवरी में संपन्न

Share:
ABN Express News 24x7  आयुष विभाग द्वारा योग के महत्व की ग्रामीणों को दी गई जानकारी, योगासन का दिया गया प्रशिक्षण बिलासपुर - आयुष विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन ग्राम सरवन देवरी में किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को योग के महत्व की जानकारी दी गई और विभिन्न योगासन का प्रशिक्षण दिया , ग्रामीणों ने योग शिविर में उत्साह से भाग लिया।   संचालनालय आयुष विभाग रायपुर के निर्देश पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय योग का आयोजन रतनपुर के ग्राम सरवन देवरी में किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह से भागीदारी की। डॉ .यशपाल ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, योग से शारीरिक ही नहीं मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी शरीर स्वस्थ रहता है।इस शिविर में योग प्रशिक्षक रामेश्वर बरगाह द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम ,विभिन्न प्रकार के आसन का अभ्यास कराया गया। शिविर में प्रतिदिन आयुर्वेद काढ़े और अंकुरित अनाज का वितरण किया गया। डॉ समाज सेविका सुश्री विद्या गोवर्धन द्वारा ग्रामीणों को नशे के बचाव के विषय में बताया गया उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना होता है , हमें अपने दैनिक दिनचर्या में भी योग को सम्मिलित करना चाहिए। डॉ. रश्मि जितपुरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लखराम द्वारा शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही, साथ ही औषधालय कर्मचारी खिलेश्वर प्रसाद ,हेलन बाई और अनिल केवट ने सहयोग दिया। इस शिविर में कुल 700 ग्राहियों ने भाग लिया। शिविर में योग से संबंधित ड्राइंग चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हर आयु वर्ग के ग्रामीणों ने योग प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इसमें प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें खेलो के विजेता- (1) श्रेया कश्यप (2)राशि लश्कर (3)स्मृति कश्यप(4) सीताराम कश्यप ड्राइंग विजेता - प्रथम - सविता कश्यप , द्वितीय - महेश , तृतीय- स्मृति कश्यप रहे ।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts