ब्रेकिंग
सूचना
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 100 से अधिक निवेशक रेलवे चौक स्थित वैसलियन चर्च के पास एक मकान के बाहर एकत्र हो गए। निवेशकों का आरोप है कि फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ (Long Asia) के जरिए उनसे करोड़ों नहीं, बल्कि अरबों रुपये की कथित ठगी की गई है और इस नेटवर्क के तार डोंगरगढ़ से जुड़े हैं।
बता दें कि अचानक बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
और अब बड़ी संख्या में लोगों की रकम फंस गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित निवेशक जल्द ही राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपित पक्ष का कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने भी अभी तक किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
लॉन्ग एशिया (Long Asia) खुद को एक ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बताता है, जहां विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) और अन्य वित्तीय उत्पादों में निवेश कराने का दावा किया जाता है। हालांकि, सार्वजनिक रिकॉर्ड में इसे भारत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से अधिकृत फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म होने का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
इससे जुड़े कुछ डोमेन को लेकर न्यूज़ीलैंड की वित्तीय नियामक संस्था FMA पहले ही निवेशकों के लिए चेतावनी जारी कर चुकी है। भारत में फॉरेक्स ट्रेडिंग केवल अधिकृत संस्थाओं और FEMA के नियमों के तहत ही की जा सकती है। ऐसे में यदि कोई प्लेटफॉर्म अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराता है और बाद में विथड्रॉल पर रोक लगा देता है, तो उसकी वैधता और कार्यप्रणाली की जांच आवश्यक हो जाती है।
फिलहाल डोंगरगढ़ से जुड़े इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, अधिक मुनाफे की उम्मीद में निवेश करने वाले विभिन्न राज्यों के सैकड़ों निवेशक फिलहाल अपनी ही मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन