Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : IIM में फ्री पढ़ाई..साथ में हर महीने 50,000 रुपये, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्कीम, इस तारीख से पहले करें आवेदन...

Abhyuday Bharat News / Tue, May 19, 2026 / Post views : 124

Share:

युवाओं के पास IIM रायपुर से MBA in Public Policy and Governance करने का सुनहरा मौका है। इस योजना के ल‍िए आवेदन शुरू हो गए हैं। अगर आपको इस फेलोश‍िप योजना के तहत दाख‍िला म‍िलता है तो फ्री में पढ़ाई के साथ-साथ 50,000 रुपये हर महीने Stipend भी म‍िलेगा।

क्या आप MBA करना चाहते हैं? बिजनेस प्रबंधन में अपना करियर बनाने का सपना आपका भी है? तो खुश हो जाइए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक कमाल की स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को IIM रायपुर से एमबीए करने का मौका मिलेगा। साथ ही हर महीने 50,000 रुपये का Stipend भी दिया जाएगा। यही नहीं इस योजना में भाग लेने वाले छात्रों को सरकार के साथ मिलकर काम करने और पॉलिसी बनाने का भी मौका मिलेगा।

इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना (CMGGF fellowship ) है। इस योजना के तहत जिन छात्रों का चयन होगा, उनकी फीस सरकार की ओर से भरी जाएगी। इस फेलोशिप स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको 11 मई से पहले आवेदन करना होगा। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ में मैनेजमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले मेधावी छात्रों के लिए नवंबर, 2024 में राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि युवा प्रोफेशनल्स सरकार के सुशासन और पॉलिसी निर्माण और उन्हें लागू करवाने में अहम भूमिका निभाएं। इससे युवाओं में प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ेगी। यह योजना IIM रायपुर और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर चला रही है। इस योजना के तहत छात्रों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ नियमित संवाद भी होगा। इस दौरान छात्र अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और प्रोजेक्ट सीएम को दिखा सकेंगे।

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना की विशेषताएं

  • 2 साल के लिए MBA in Public Policy and Governance कोर्स की पढ़ाई

  • जो छात्र चुने जाएंगे, उनकी ट्यूशन फीस सरकार भरेगी

  • चुने गए प्रत्येक छात्र को 50,000 रुपये हर महीने मिलेंगे

  • IIM Raipur में पढ़ाई का मौका मिलेगा

  • राज्य के सरकारी विभागों और जिला कलेक्टरेट जैसे ऑफिस में इंटर्नशिप का मौका

  • पब्लिक पॉलिसी रोल्स के लिए विशेषज्ञता मिलेगी और नेटवर्किंग बनेगा

सुशासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवाचार, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना की शुरुआत।

  1. CA/CMA(ICWA)/CS सर्टिफिकेट

  2. 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  3. पासपोर्ट साइज फोटो

  4. डिजिटल हस्ताक्षर


मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना की अहम तारीखें


MBA in Public Policy

तारीख

आवेदन शुरू होने की तारीख

22 अप्रैल

आवेदन फाॅर्म भरने की आख‍िरी तारीख

11 मई

पर्सनल इंटरव्‍यू

मई, 2025 का आख‍िरी हफ्ता

र‍िजल्‍ट की घोषणा

जून, 2025 का दूसरा हफ्ता

क्‍लास की शुरुआत

जून, 2025 का चौथे हफ्ते से

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल: मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलोशिप योजना की हुई शुरुआत



योजना के तहत IIM रायपुर द्वारा दो वर्षीय पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस में पाठ्यक्रम संचालित होगा। सुशासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार का नवाचार।



आवेदन… pic.twitter.com/Xu4vpRFexQ

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 25, 2025


मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना से जुड़े अन्य सवाल (FAQs)

  1. मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना किस राज्य के लिए है?यह योजना सिर्फ छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासियों के लिए ही है। इस योजना के लिए आपके पास राज्य का डोमिसाइल होना चाहिए।

  2. मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना कब शुरू हुई?मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना की शुरुआत नवंबर 2024 में हुई। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को सरकार की पॉलिसी में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

  3. छत्तीसगढ़ में सुशासन फेलोशिप योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?छत्तीसगढ़ के निवासी जो 35 वर्ष से कम उम्र के हैं और CAT 2022, 2023 या 2024 में भाग ले चुके हैं।

  4. इस फेलोशिप योजना के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री में कम से कम 60% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 55%)।

  5. मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना में कितने साल का कोर्स होता है?इस योजना के तहत किए जाने वाले एमबीए कोर्स की बाकी मास्टर्स कोर्स की तरह 2 साल की है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts