Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: शिक्षकों पर देश का भविष्य: कलेक्टर, शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन

Admin / Thu, Sep 5, 2024 / Post views : 263

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 एक ही दिन में 172 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण बिलासपुर, - शिक्षक दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बढ़चढकर शिविर में भाग लिया एक ही दिन में 172 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  अवनीश शरण ने शिक्षकों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया। कलेक्टर  अवनीश शरण के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रार्थना सभा भवन में किया गया । शिविर में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया और लोगो को रक्तदान कर अमूल्य जीवन बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर देश का भविष्य है वे भावी पीढ़ी के निर्माता हैं। शिक्षकों से उन्होंने आह्वान किया कि वे ऐसी पीढ़ी का निर्माण करें जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल हों ,उन्हें अच्छा इंसान बनाएं। बच्चों को कैरियर काउंसलिंग के साथ ही मेंटल काउंसलिंग भी दें ताकि बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपने जीवन के सभी क्षेत्र में संतुलन बना सकें। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपने उद्बोधन में अपने स्कूल और कोचिंग के दिनों को याद किया, उन्होंने कहा कि वे अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञ हैं जिनके योगदान से आज वे यहां हैं। सभी के जीवन में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। शिविर में सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, रेड क्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी डॉ. एम ए जीवानी, रेड क्रॉस के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य  अनिल तिवारी, एनएस गौतम, वी एल गौतम,श्रीमती अर्चना पांडे मौजूद रहे जिनकी भूमिका कार्यक्रम के। आयोजन में महत्वपूर्ण रही। समग्र शिक्षा के कार्यक्रम समन्वय डॉ. अखिलेश तिवारी शिक्षक  वासुदेव पांडे ,प्रमोद शुक्ला, देवी चंद्राकर के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकगण,एनएसएस ,स्काउट व एनसीसी के स्वयं सेवक इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts